{"_id":"5a1ac3494f1c1b4c528b5c84","slug":"11511703369-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दर्जन कैडेट्स ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दर्जन कैडेट्स ने किया रक्तदान
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
राजकीय महाविद्यालय ऊना में रविवार को एनसीसी दिवस मनाया गया। एनसीसी दिवस के उपलक्ष्य में ऊना कालेज में 6-हिमाचल स्वतंत्र वाहिनी ऊना रक्तदान शिविर लगाया गया। इस अवसर पर मेडिकल ऑफिसर डॉ. पुष्पेंद्र राणा ने एनसीसी कैडेटों को रक्तदान के बारे में जानकारी दी और रक्तदान के लिए प्रेरित किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद ने कैडेटों को भारतीय संविधान के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
शिविर में कॉलेज के 25 एनसीसी कैडेटों ने रक्तदान किया। कॉलेज के एनसीसी अधिकारी लै. अशिवनी कुमार ने बताया कि भारत में एनसीसी स्थापना एनसीसी एक्ट के तहत 1948 में हुई। उन्होंने बताया कि एनसीसी का उद्देश्य देश के युवाओं का चरित्र निर्माण, आपसी भाईचारे की भावना पैदा करना है। इस अवसर पर सूबेदार चंद्रमोहन, अनंत राम, हवलदार जोगिंद्र सिंह, देशराज संधू, नीलम राणा, जसबी सिंह और गुरुदेव उपस्थित रहे।
विज्ञापन