फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   इंदिरा मैदान में सेना भर्ती 12 नवंबर से

इंदिरा मैदान में सेना भर्ती 12 नवंबर से

Mon, 06 Nov 2017 11:50 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
इंदिरा मैदान में सेना भर्ती 12 नवंबर से

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम ऊना में सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर की ओर से 12 से 16 नवंबर तक भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया में जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के युवाओं की सिपाही सामान्य ड्यूटी, सिपाही क्लर्क/स्टोर कीपर और समस्त हिमाचल प्रदेश, केंद्र प्रशासित चंडीगढ़ के अलावा हरियाणा (जिला गुड़गांव, मेवात, पलवल और फरीदाबाद को छोड़ कर) सेना भर्ती के लिए स्क्रीनिंग की जाएगी।

भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर ने बताया कि सिपाही सामान्य ड्यूटी/लिपिक/स्टोर कीपर के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के युवा जिन्होंने वेबसाइट में ऑनलाइन पंजीकरण किया होगा और सेना भर्ती एडमिट कार्ड साथ होगा। एडमिट कार्ड तीन नवंबर से जनरेट कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपनी आईडी से डाऊनलोड कर ए4 आकार के पेपर पर 70 जीएसएम/ 600 डीपी लेजर प्रिंट ले सकते हैं। इंकजेट प्रिंटर स्वीकृत नहीं होगा और एडमिट कार्ड फोल्ड नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस दिन उनकी भर्ती होगी, उस दिन वे सुबह दो बजे भर्ती स्थल यानी इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम, ऊना में अपने समस्त कागजात सहित पहुंचना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 12 नवंबर 2017 को रविवार को सिपाही सामान्य ड्यूटी और सिपाही क्लर्क/ स्टोर कीपर के पद के लिए बिलासपुर के तहत सभी तहसीलों के उम्मीदवारों की भर्ती स्क्रीनिंग की जाएगी, 13 नवंबर 2017 सोमवार को सिपाही सामान्य ड्यूटी और सिपाही क्लर्क/स्टोर कीपर के पदों के लिए हमीरपुर की तहसील नादौन और गलोड़ को छोड़कर और 14 नवंबर 2017 को मंगलवार को सिपाही सामान्य ड्यूटी और सिपाही क्लर्क/स्टोरकीपर के पद के लिए बिलासपुर के तहत तहसील भरवाईं और अंब को छोड़ कर और 15 नवंबर बुधवार को सिपाही सामान्य ड्यूटी और सिपाही क्लर्क/स्टोर कीपर के पदों के लिए ऊना की तहसील नादौन और गलोड़ के साथ-साथ ऊना की तहसील भरवाईं और अंब के तहत युवाओं की भर्ती स्क्रीनिंग की जाएगी। 16 नवंबर वीरवार को चिकित्सा जांच के लिए आरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलालों, बिचौलियों से रहे सावधान
भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर ने कहा कि सेना भर्ती नि:शुल्क, निष्पक्ष और योग्यता के आधार पर की जाएगी। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले युवाओं को परामर्श दिया है कि वे दलालों और बिचौलियों से सावधान रहें। उन्होंने युवाओं से कहा है कि यदि कोई दलाल भर्ती करवाने के लिए संपर्क करता है तो इसकी सूचना सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed