{"_id":"5989e52c4f1c1bbd5d8b456f","slug":"11502209324-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरावती बनीं संतोषगढ़ नप की अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरावती बनीं संतोषगढ़ नप की अध्यक्ष
Updated Tue, 08 Aug 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ में मंगलवार को अध्यक्ष पद को लेकर हुए चुनाव में वार्ड नंबर सात की पार्षद अमरावती को सर्वसम्मति से नगर का अध्यक्ष चुन लिया गया। एसडीएम ऊना पृथी पाल सिंह ने अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर मंगलवार को नगर के सभी पार्षदों के साथ बैठक की। इसमें वार्ड नंबर सात की पार्षद अमरावती का नाम प्रधान पद के लिए प्रस्तावित किया गया और दूसरे किसी और प्रत्याशी का नाम न आने के कारण अमरावती को सभी पार्षदों की ओर से सर्वसम्मति से नगर परिषद संतोषगढ़ का प्रधान चुना गया। गौरतलब है कि बीते दिनों संतोषगढ़ नगर की पूर्व अध्यक्ष वीना देवी ने अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया था। वीना देवी के त्याग पत्र देने के बाद अध्यक्ष पद का कार्यभार उपप्रधान गुरदेव सिंह ने संभाला हुआ था। नगर परिषद अध्यक्ष अमरावती का संतोषगढ़ नगर में लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश पुरी, बीस सूत्रीय कार्यकारिणी के सदस्य प्राण नाथ कौशल, भूषण प्रहलाद, राममूर्ति सैनी, मनोहर लाल, मूलराज कौशल, शिव किशोर वासुदेव, रोहित कौशल, व्यासा देवी, रवि बस्सी, रमेश शर्मा, चरण सिंह, भाग सैणी, दिलबाग सैणी, प्रेमचंद, अमर सिंह, मेहर चंद, वीना देवी, गुरदेव सिंह, हरभजन सिंह, अश्वनी सैनी, हरदेव सिंह, संजय जैतक, दर्शन सिंह, राकेश सैनी, हरबंस, गोपाल सैनी, वचित्र सिंह तथा निर्मला महेश सहित अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन