फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   114 farmers applied, 42 approved

114 किसानों ने किए आवेदन आवेदन, 42 हुए मंजूर

Tue, 12 Oct 2021 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
114 farmers applied, 42 approved
ऊना। एफसीआई के माध्यम से धान खरीदने के लिए टकारला में स्थापित खरीद केंद्र पर अब तक जिले से 114 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें से 42 को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। 66 आवेदनों को सत्यापित करने के बाद मंजूरी दी जाएगी। अब तक 6 आवेदनों को विभिन्न कारणों के चलते नामंजूर किया है। जानकारी के अनुसार तहसील अंब से 41 आवेदन मिले हैं इसमें से 26 मंजूर हुए हैं।
विज्ञापन

बंगाणा तहसील से एक आवेदन प्राप्त हुआ है, इससे सत्यापित करने के बाद स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। ऊना तहसील से प्राप्त हुए 11 में से 3, हरोली में से प्राप्त हुए 4 में से 1, घनारी तहसील में से प्राप्त हुए 42 में से 6, उप तहसील ईसपुर से 6 में से 3, गगरेट में 2 में से 1, मैहतपुर में 6 में से 1 और जोल से एक आवेदन को स्वीकृति प्रदान की है। किसानों को अपना धान बेचने के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया है।
विज्ञापन

इस बार किसानों को https://hpappp.nic.in बेवसाइट पर पंजीकरण करवाना होगा। इसके बाद राजस्व अथवा कृषि विभाग पंजीकरण को स्वीकृत करेंगे तथा इसके बाद किसान को अपना टोकन नंबर लेकर स्लॉट बुक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीसी राघव शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन मिल रहे आवेदनों को जांचने के बाद स्वीकृत किया जा रहा है। अधूरे या कमियों वाले आवेदन अस्वीकृत किए जा रहे हैं। टकारला में ड्राई रन किया है। टकारला खरीद केंद्र पर 15 अक्तूबर से 30 नवंबर तक धान की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed