{"_id":"5c51d91bbdec2273952171a3","slug":"111548867867-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह फरवरी तक साढ़े नौ बजे खुलेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह फरवरी तक साढ़े नौ बजे खुलेंगे स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। बिगड़ते मौसम के चलते जिला प्रशासन ने सरकारी और निजी स्कूलों की समयसारिणी के बदलाव की तिथि को आगे बढ़ाकर 15 फरवरी तक कर दिया है। लगातार बिगड़ते मौसम और बीते दिनों हुई बारिश से जिला में एकाएक ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। इसके चलते जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों को ठंड से बचाने के लिए स्कूल की बदली गई समयसारिणी को बढ़ा दिया है।
गौर रहे कि जिला प्रशासन ने 31 दिसंबर 2018 को सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को ठंड से बचाने के लिए शिक्षा विभाग को विद्यालय खोलने का समय 9 बजे की जगह साढ़े नौ बजे करने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों को पहली से 31 जनवरी तक लागू करने के लिए कहा था। लेकिन एक माह बाद भी जिला में ठंड का प्रकोप कम न होने के चलते जिला प्रशासन ने इन निर्देशों को 15 दिन और बढ़ा दिया है।
बुधवार को जिला ऊना का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। खराब मौसम के चलते बुधवार को भी जिलाभर में घने बादल छाए रहे। इससे पूरा दिन लोगों को ठंड के प्रकोप को झेलना पड़ा। हालांकि दोपहर के समय जिला में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे जिला में ठंड में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, मौसम विभाग के विशेषज्ञ विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में भी जिला में मौसम खराब रहने की संभावना है। जिले में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि होने का भी अनुमान है।