फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   भागवत श्रवण मात्र से दूर होते कष्ट: अतुल कृष्ण

भागवत श्रवण मात्र से दूर होते कष्ट: अतुल कृष्ण

Fri, 25 Jan 2019 10:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
भागवत श्रवण मात्र से दूर होते कष्ट: अतुल कृष्ण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिला के सपौरी गांव में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन अतुल कृष्ण महाराज ने प्रभु के प्रसंगों से भक्तों निहाल कर किया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से मुनष्यों के कष्ट दूर हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि भक्ति में ईश्वर पर विश्वास एवं शरणागति परम आवश्यक है। यही कारण है कि दृढ़ आस्था से युक्त जीव की प्रभु सर्वत्र रक्षा करते हैं। हम शांत हों या विक्षिप्त, धनी हो या निर्धन, सुंदर हो या कुरूप, रोगी हो या स्वस्थ, हमारे स्वजन साथ हों या बिछुड़ गए हों, हमारा जीवन हो या मरण, भागवत हमें हर परिस्थिति में एक रस एवं समान रहने की विद्या प्राप्त कराती है। श्रीमद्भागवत केवल ब्राह्मण अथवा संन्यासी के नहीं। अपितु सर्व मंगलमयी तत्व का उपदेश करती है।
विज्ञापन


अतुल कृष्ण ने कहा कि एक कसाई भी भागवत धर्म का पालन करें या एक बार भी भगवान का आश्रय हृदय में स्थिर कर ले तो वह भी घोर संसार समुद्र से मुक्त हो जाता है। संकीर्ण सोच के कारण ही लोग भगवान के नाम को भी सांप्रदायिक बना बैठे हैं। जबकि प्रभु का आश्रय हमें सभी संकीर्णताओं से मुक्त कर परम सत्य की ओर अग्रसर करता है। अजामिल, जटायु, शबरी, केवट, निशादराज, सदन कसाई जैसे न जाने कितने पतित एवं अपावन लोगों को प्रभु ने अपने गले से लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज कथा में भगवान श्रीकृष्ण की गोकुल से लेकर श्रीधाम वृंदावन तक की कई बाल लीलाओं को श्रोताओं ने सुनकर आनंद पाया। इस अवसर पर झांकियां भी निकाली गईं। भगवान को 56 भोग अर्पित किए गए। बड़ी संख्या में श्रोताओं के अतिरिक्त सर्वश्री चौधरी रमेश चंद एडवोकेट, प्रकाश चंद धीमान, शिवकुमार ज्वार, ओम, अश्विनी शर्मा नैहरी, सुभाष सिंह पतेहड़ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed