{"_id":"5bec58c4bdec2269945caca3","slug":"111542215876-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू होने से पहले ही फेल हो गई पेंशन वेब ऐप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू होने से पहले ही फेल हो गई पेंशन वेब ऐप
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिला ऊना-हमीरपुर में पेंशन वेब ऐप का प्रयोग फ्लॉप हो गया है। इस पेंशन वेब ऐप के प्रयोग से हजारों पेंशनर्स को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार कल्याण विभाग की ओर से पेंशन वेब ऐप को प्रयोग के तौर पर चलाने के लिए ऊना-हमीरपुर के पेंशनर्स की पेंशन डाली थीं। लेकिन दिव्यांग पेंशनर्स की पेंशन एप्लीकेशन द्वारा दोगुना दिखाया जा रहा था। इसके कारण कल्याण विभाग की ओर से इस पेंशन वेब ऐप को दोबारा जांचा जाएगा। इसके बाद ही इसे दोबारा सुचारु रूप से चलाया जाएगा। वहीं, समय पर पेंशन न मिलने के कारण बुजुर्गों को वेलफेयर कार्यालय व डाकघरों के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। कई पेंशनर्स को पिछले छह माह की पेंशन इस माह मिलनी थी, लेकिन वेब ऐप में आई खामियों के कारण इन्हें पेंशन नहीं मिल पा रही है।
2250 पेंशनर्स की रुकी है पेंशन
सूत्रों के अनुसार पेंशन वेब ऐप में समस्या के कारण जिला ऊना के 2250 पेंशनर्स की पेंशन रुकी है। इसका मुख्य कारण है कि कल्याण विभाग की ओर से चलाए जाने वाले पेंशन वेब ऐप कुछ दिव्यांग पेंशनर्स की पेंशन को निर्धारित राशि से कहीं ज्यादा दिखा रहा है। इसके साथ-साथ अन्य कई दिक्कतें भी पाई गई हैं। विभाग इस वेब ऐप की तकनीकी दिक्कतों की जांच कर रहा है।
जल्द ही डाली जाएगी पेंशन : सुरेश
जिला कल्याण अधिकारी सुरेश शर्मा ने बताया कि विभागीय कार्यों को ऑनलाइन करने के लिए वेब ऐप तैयार किया जा रहा है। लेकिन इस वेब ऐप में तकनीकी समस्या के कारण ही पेंशन रुकी है जो कि आगामी एक-दो दिन में डाल दी जाएगी।