फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बनगढ़ पहाड़ी पर भंगड़े कर मचाया धमाल

बनगढ़ पहाड़ी पर भंगड़े कर मचाया धमाल

Sun, 27 May 2018 10:50 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
बनगढ़ पहाड़ी पर भंगड़े कर मचाया धमाल

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)।
प्रथम भारत आरक्षित वाहनी बनगढ़ में शनिवार को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता समादेशक एसआर राणा ने की। रंगारंग कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्ज्लन के साथ हुआ। इसके बाद एकल गीतों एवं समूह गीतों के जरिये स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बटालियन के स्थानीय एकलव्य मंच के कलाकारों के हास्य नाटक, फनी डांस से परिसर में मौजूद पुलिस जवानों एवं उनके परिजनों का मनोरंजन किया।

अपने अनोखे अंदाज में चटपटी खबरें सुनाकर लोट-पोट करने वाले मुख्य आरक्षी शमशेर सिंह ने रंगारंग कार्यक्रम के दौरान कई चटपटी खबरें सुनाकर दर्शकों को हंसाया। रंगारंग कार्यक्रम के दौरान मनमोहक प्रस्तुतियों में पंजाबी भंगड़े ने समां बांध दिया। नाटी और हिंदी व पंजाबी नगमों को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। समादेशक एसआर राणा ने कहा कि रंगारंग कार्यक्रमों से न केवल जवानों का मनोरंजन बल्कि तनावपूर्ण माहौल में अपनी ड्यूटी निभाने के लिए ऊर्जा भी मिलती है।
विज्ञापन


मंच संचालन मुख्य आरक्षी दिलदार सिंह ने किया। इस मौके पर समादेशक एसआर राणा, उनकी धर्मपत्नी कुशला राणा, उप समादेशक विनोद धीमान, मनोज जंबाल, सहायक समादेशक विनोद कुमार, मीनाक्षी, शमशेर राणा, रानी देवी और बटालियन के जवानों व उनके परिजनों ने रंगारंग कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed