फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   108 out of 136 posts vacant in PWD Electrical Division Una

Una News: पीडब्ल्यूडी इलेक्ट्रिकल डिविजन ऊना में 136 में से 108 पद खाली

Thu, 19 Mar 2026 06:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 19 Mar 2026 06:14 AM IST
विज्ञापन
108 out of 136 posts vacant in PWD Electrical Division Una
ऊना। लोक निर्माण विभाग इलेक्ट्रिकल मंडल ऊना में वरिष्ठ सहायक और मुख्य प्रारूपकार क्लर्क का काम कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग इलेक्ट्रिकल डिविजन ऊना में 136 में से 108 पद खाली हैं। इस डिवीजन के तहत ऊना जिला के अलावा बिलासपुर और हमीरपुर जिला में 28 स्टाफ के सहारे वर्तमान में व्यवस्था जैसे-तैसे चलाई जा रही है। पर्याप्त स्टाफ न होने के चलते वर्तमान स्टाफ अतिरिक्त काम के बोझ तले दबकर रह गया है। अधिकारियों की सेवानिवृत्ति और ट्रांसफर के बाद खाली पड़े पदों को आज तक भरने की दिशा में सरकार ने कोई भी संजीदगी नहीं दिखाई है। लोक निर्माण विभाग के इलेक्ट्रिकल डिवीजन का किसी भी विकास कार्य में काफी अहम योगदान रहता है। विकास कार्यों की मॉनिटरिंग से लेकर मूल्यांकन तक का काम लोक निर्माण विभाग के इलेक्ट्रिकल डिविजन के अधिकारियों और कर्मचारियों पर रहता है।
विज्ञापन

सबसे बड़ी विडंबना यह है कि उपमुख्यमंत्री के गृह जिला में मात्र अंब क्षेत्र में ही कनिष्ठ अभियंता तैनात है। ऊना और बंगाणा में कोई भी कनिष्ठ अभियंता नहीं है। ऐसी ही स्थिति मुख्यमंत्री के गृह जिला हमीरपुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री के गृह जिला बिलासपुर में देखने को मिली है। बात ऊना की करें तो यहां पर हिमाचल प्रदेश के पहला ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक का निर्माण चला हुआ है। इसके अलावा हरोली, चौकीमन्यार, खड्ड में कॉलेज के भवनों का निर्माण कार्य जारी है तो वहीं क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मातृ एवं शिशु अस्पताल का कार्य निर्माणाधीन है। जिला बिलासपुर के नैना देवी में भी हॉस्पिटल, घुमारवीं में मिनी सचिवालय, बिलासपुर में नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का कार्य जारी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के गृह जिला में मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम भवन के निर्माण कार्य के अलावा नादौन में स्पोर्ट्स स्टेडियम सहित अन्य कई बड़े प्रोजेक्ट का कार्य जारी है। स्टाफ का भारी टोटा होने की सूरत में विकास कार्यों का मूल्यांकन करना अधिकारियों के लिए टढ़ी खीर साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिवीजन में अधीक्षक का पद वर्तमान में ट्रांसफर होने के चलते खाली चल रहा है। डिवीजन के अधीन कनिष्ठ अभियंताओं के 10 स्वीकृत पदों में से तीन खाली हैं। मुख्य प्रारूपकार का पद खाली चला हुआ है तो वहीं क्लर्क के 6 के 6 स्वीकृत पद वर्तमान में खाली हैं। जूनियर ड्राफ्ट्समैन के दो पद भी खाली चले हुए हैं। ड्राइवर के भी दो पद खाली हैं और स्टेनो टाइपिस्ट का भी एक पद खाली है। सबसे हैरत का पहलू यहां पर यह है कि टेक्नीशियन ग्रेड वन और ग्रेट टू के अलावा जूनियर टेक्नीशियन के भी स्वीकृत 52 पदों में से 47 पद खाली चले हुए हैं और टी-मेट के 40 में से 40 के पद वर्तमान में डिवीजन के विभिन्न विभागों में खाली चले हुए हैं।

लोक निर्माण विभाग इलेक्ट्रिकल डिविजन के अधिशासी अभियंता संजीव शर्मा का कहना है कि अधिकारियों की सेवानिवृत्ति और ट्रांसफर होने के बाद खाली पदों पर आज तक कोई भी तैनाती नहीं हो पाई है। विभिन्न प्रकार के विकास कार्यों की मॉनिटरिंग करने से लेकर अन्य इंजीनियर को मार्गदर्शन करने के लिए एक-एक स्टाफ के पास चार से अधिक कर्मचारियों का कार्यभार होने की सूरत में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed