फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   104 Challan in UNA

यातायात नियमों की अवहेलना पर काटे 104 चालान

Tue, 28 Dec 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
104 Challan in UNA
ऊना। जिला पुलिस ने सोमवार को यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 104 वाहनों के चालान किए। इनमें से 79 चालानों का मौका पर ही निपटारा कर दिया गया। जुर्माने के रूप में कुल 42 हजार 500 रुपये प्राप्त किए गए। इनमें से 11 चालान बिना हेल्मेट के वाहन चलाने पर, एक चालान बिना सेफ्टी बेल्ट के वाहन चलाने पर, दो चालान बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर, छह चालान खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर, आठ चालान पुलिस संकेतों की अवहेलना करने पर, एक चालान बिना बीमा के वाहन चलाने पर, दो चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन पार्क करने पर, तीन चालान गति सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने पर, एक चालान बिना नंबर प्लेट लगाए वाहन चलाने पर व 69 चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 13 व्यक्तियों का चालान धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत किए गए व जुर्माने के रूप में कुल 15 सौ रुपये वसूले गए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर फेस मास्क न पहनने पर सात व्यक्तियों का चालान पुलिस अधिनियम के तहत किए। इससे 35 सौ जुर्माना वसूला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed