फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Tue, 22 Jan 2019 10:54 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
दौलतपुर चौक/ऊना। पिछले दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं, बारिश के कारण स्कूली विद्यार्थियों व कॉलेज छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई विद्यार्थी बारिश के चलते स्कूल भी नहीं जा पाए। गौर रहे कि मौसम विभाग ने आगामी पांच-छह दिनों तक खराब मौसम के आसार जताए हैं। जिला ऊना में सोमवार सुबह से ही खराब मौसम हो गया था। जिसके बाद लगातार बारिश जारी है। बारिश के कारण जहां दुर्गम क्षेत्र की फसलों को संजीवनी मिली है तो दूसरी ओर बारिश के कारण बढ़ी ठंड से अधिकतर लोग घरों में दुबके रहे। दुकानों में ग्राहक नहीं पहुंचे और मजबूरन दुकानदार दुकानें बंद करके घरों को चले गए। इसके इलावा रेहड़ी-फड़ी व दिहाड़ी लगाकर अपना पेट पालने वाले लोग आज मूसलाधार बारिश के कारण काम पर नहीं जा सके। स्थानीय दुकानदारों अशोक ठाकुर, संजीव पराशर, रोहित, विशाल शर्मा, मोहन लाल, अरुण, अंशुल कपाटिया, राकेश केशी, केवल राणा, त्रिलोक चंद, दीपक शर्मा आदि ने बताया कि बारिश की वजह से ग्राहकों की आमद बेहद कम रही। उधर, व्यापार मंडल के प्रधान राजीव राजू ने बताया कि बारिश के चलते दुकानदारों और आम जनमानस को दिक्कत आई। किसानों ने बारिश होने से राहत की सांस ली है। वहीं, मौसम विशेषज्ञ विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में भी मौसम खराब रहेगा और बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


फसलों को मिली संजीवनी
जिला के तहत इस सीजन की प्रमुख गेहूं व आलू फसल की सिंचाई होने से किसानों में खुशी का माहौल है। क्योंकि बारिश न होने से गैर सिंचित फसलों की सिंचाई न होने से मुरझा रही थी। जिससे किसानों को शंका थी कि अगर जल्द बारिश न हुई तो इस सीजन में गेहूं की फसल सूख जाएगी। वहीं, आलू की नई फसल की सिंचाई होने से किसानों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed