फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   नववर्ष पर चिंतपूर्णी में कड़ी होगी सुरक्षा व्यवस्था

नववर्ष पर चिंतपूर्णी में कड़ी होगी सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 29 Dec 2018 10:11 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Sat, 29 Dec 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
नववर्ष पर चिंतपूर्णी में कड़ी होगी सुरक्षा व्यवस्था
भरवाईं (ऊना)। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार से शुरू हो रहे नववर्ष मेलों को लेकर सुरक्षा प्रबंधों को लेकर मंदिर प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। मंदिर परिसर क्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए 70 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे पहले से ही लगे हुए हैं। जो पुराने बस अड्डे से मंदिर के वापसी गेट तक 24 घंटे श्रद्धालुओं की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

मंदिर ट्रस्ट की ओर से प्राइम लोकेशन वाली तीन जगहों पर विशेष तकनीक वाले कैमरे भी स्थापित कर दिए गए हैं। इसके अलावा इस बार मंदिर में नारियल चढ़ाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। तीन दिन 24 घंटे मंदिर को खोलने का प्लान है। मेले को चार सेक्टरों में बांटा गया है। तीन दिन सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा 100 पुलिस कर्मी और 100 होमगार्ड के हवाले रहेगा। रविवार को तैनाती मेला क्षेत्र में कर दी जाएगी। जेबकतरों व भिखारियों से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से चुस्त है। इस बार मंदिर न्यास असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए जहां कैमरों का सहारा लेगा, वहीं पुलिस की पैनी नजर भी हर गतिविधि पर होगी। मंदिर न्यास के नियंत्रण कक्ष में 70 कैमरों में लगातार परिसर की लाइव तस्वीरें चलती रहेंगी। वहीं क्रिस्टल क्लीयर तकनीक वाले विशेष तीन कैमरों से मंदिर के मुख्य द्वार, गर्भ गृह और वापसी गेट की हाई रिजोल्यूशन वाली लाइव कवरेज उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

मेला अधिकारी और सेक्टर इंचार्ज कभी भी इन फुटेज को मेले के दौरान देख सकते हैं। वहीं, न्यास ने नारियल को मंदिर में ले जाने पर भी पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी अंब मनोज जंबाल का कहना है कि नववर्ष मेलों को लेकर इस बार मंदिर न्यास ने विशेष प्रबंध किए हैं। उन्होंने बताया कि 200 पुलिस और होमगार्ड कर्मचारी की मेला क्षेत्र में तैनाती होगी। पुलिस की जेबकतरों पर पैनी नजर रहेगी।

उधर, एसडीएम अंब सुनील वर्मा ने बताया कि जो नए साल के मेलों को लेकर बैठक हुई थी। इसमें दर्शन पर्ची नए कांप्लेक्स में ही दिए जाने की बात हुई है। लेकिन जरूरत पड़ी तो श्रद्धालुओं को दी जाने वाली दर्शन पर्ची पुराने बस स्टैंड पर भी दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए भीड़ के अनुसार दर्शन पर्ची स्थल को बदला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed