फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पैसे न मिलने से गोसदनों का संचालन रुका

पैसे न मिलने से गोसदनों का संचालन रुका

Wed, 26 Dec 2018 10:28 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Wed, 26 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
पैसे न मिलने से गोसदनों का संचालन रुका
cow

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

टाहलीवाल (ऊना)। विस क्षेत्र के तहत बने गो सदनों के भवनों का संचालन लटक गया है। गोसदनों के संचालन कमेटियों को न तो एक मुश्त सीड मनी डिमांड राशि मिल रही है और न ही संचालन कमेटियों के लिए कोई एनजीओ एवं दानी सज्जन आगे आ रहे हैं।

इसकी वजह से गो सदनों के भवनों के संचालन पर संकट मंडरा गया है। हरोली विस क्षेत्र के तहत लगभग आधा दर्जन के करीब गो सदनों के भवन बने हैं। इनमें सलोह एवं बीटन के भवन बनकर तैयार हो गए हैं। सलोह गो सदन का संचालन हो रहा है। दुलैहड़ और पोलियां बीत में गो सदनों के भवनों का निर्माण लगभग पूरे होने वाला है।
विज्ञापन


इन गौ सदनों के भवनों पर लाखों की तादाद में राशि खर्च हो चुकी है। बीटन गांव के जगदेव सिंह ने आरटीआई के तहत प्राप्त की जानकारी में बताया कि गांव में बनाए गो सदन के भवन का निर्माण छह माह से पूरा हो चुका है। मगर अभी तक एक मुश्त सीड मनी डिमांड नहीं मिली है। इसके चलते गो सदन का संचालन नहीं हो पा रहा है। गो सदनों के निर्माण न होने के चलते लावारिस गायों को ठिकाना नहीं मिल रहा है। इससे लावारिस पशुओं द्वारा किसानों की फसलों को तबाह किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में हरोली विकास खंड अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि बीटन गो सदन के लिए सीड मनी डिमांड उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। पंचायतों के तहत बने गो सदनों के लिए संचालन कमेटियों को बना दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन गो सदनों के लिए क्षेत्र में संचालन कमेटियों के लिए एनजीओ और दानी सज्जनों के आगे लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इससे गो सदनों के संचालन कमेटियों को सहयोग मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed