{"_id":"5b967f08867a557ece01d98b","slug":"101536589576-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। कांग्रेस के भारत बंद को लेकर जिला कांग्रेस ने ऊना में प्रदर्शन किया। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र की नीतियों का विरोध किया। सरकार से मांग की गई कि जल्द इन चीजों की दाम घटाए जाएं ताकि महंगाई पर लगाम लगाई जा सके।
ऊना के विधायक सतपाल रायजादा, कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ जिला अध्यक्ष वीरेंद्र धर्मांणी और जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि पूरे विश्व में सबसे ज्यादा डीजल, पेट्रोल और गैस की कीमतें हिंदुस्तान में हैं। यूपीए सरकार के समय जब कच्चे तेल की कीमत 130 प्रति बैरल थी, उस समय पेट्रोल 55 रुपये लीटर था, लेकिन आज जब कच्चे तेल की कीमत 70 पर प्रति बैरल है तब पेट्रोल की कीमत 82 रुपये प्रति लीटर क्यों है। इसके अलावा रसोई गैस सिलेंडर की कीमत यूपीए सरकार के समय 450 रुपये थी और आज वह कीमत 900 रुपये है। भाजपा जब सत्ता में आई तो कहा महंगाई पर लगाम लगाई जाएगी, लेकिन आज लगातार झूठ पर झूठ बोलकर लोगों को मूर्ख बनाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा ने कहा था 1 साल में 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। हर आदमी के खाते में 15 लाख रुपये आएगा। युवाओं के साथ खिलवाड़ कर भोली-भाली जनता को मूर्ख बनाया गया। विवेक शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों से भी खिलवाड़ किया है। उन्होंने अभी तक केंद्र के कर्मचारियों को नया पे कमीशन नहीं दिया है। कांग्रेस ने प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से किया, लेकिन अगर इन बातों को नहीं माना गया तो बहुत जल्द उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर ऊना के विधायक सतपाल रायजादा, कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ जिला अध्यक्ष वीरेंद्र धर्मांणी व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विवेक शर्मा, हजारी लाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली के अध्यक्ष विनोद बिट्टू, दीपक लठ, अजय जगोता, संजीव कंवर, मदन मोहन सैनी, केसी शर्मा, प्रकाश चंद, जगदीश शर्मा, मुकेश जसवाल, ओवैसी सेल के अध्यक्ष राकेश सैनी पाल, भटोली से सोम सिंह, रणविजय, हरिकेश, जसवीर कौर, हरजिंद्र कौर, सुनीता देवी, विजय आगरा, मोहन लाल, सुरेश कुमार, संजीव शर्मा, संजय शर्मा, रविंद्र सोहर, नरेश कुमार, सुरेंद्र, प्रवीण दुआ, शंकर चौधरी, उर्मिला शर्मा, अश्विनी कुमार, विवेक मिंका, रामपाल सैनी, रामपाल शर्मा, अंजना अटवाल, शारदा देवी, सुमन कुमारी, युवा कांग्रेस लोकसभा के सचिव ईशान ओहरी, कुटलैहड़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष नीरज ठाकुर, युवा कांग्रेस ऊना के अध्यक्ष राहुल मेनन, वरुण पूरी, तरुण जोशी, विशाल, जसपाल, अनीश, मिंटू, नवनीत, पंकज कुमार, सहदेव सिंह, राकेश ठाकुर, अखिल अग्निहोत्री सहित अन्य भी मौजूद थे।