{"_id":"5b5dd0734f1c1b4c748b7c1b","slug":"101532874867-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में बरसात के दिनों में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में बरसात के दिनों में गहराया पेयजल संकट
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल के बडौर, दोबड़, चैरंड, छांज तथा रायपुर गांव में बरसात के मौसम में भी लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांवों के लोग कई महीनों से पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। लोगों को पीने के लिए बूंद तक नहीं नसीब हो रही।
पानी की समस्या हल न होने से लोगों में आईपीएच विभाग के प्रति रोष पनप रहा है। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही पानी की समस्या हल की तो खाली घड़े लेकर सड़क पर आंदोलन किया जाएगा। लोगों का आरोप है कि आईपीएच अधिकारियों से कई बार शिकायत करने पर भी पानी की समस्या का आज दिन तक को हल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों जीवन लाल, कवि राज, टारजन, जैमल, विद्या, वलबीर सिंह, विश्नदत्त, प्रीतम चंद, मनीष कुमार, रामदास, संजीव कुमार, वांता राम, सरवण कुमार, तरसेम लाल, गरीब सिंह तथा हरदेव सिंह का कहना है कि बरसात के दिनों में भी पानी न आने के कारण उन्हें गोबिंद सागर झील का पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द उनकी पेयजल समस्या को सुचारू रूप से शुरू किया जाए, अन्यथा रायपुर की जनता खली घड़ों के साथ सड़कों पर उतरकर आईपीएच कार्यालय बंगाणा में धरना प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से क्षेत्र के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कर्मचारी भी राजनीतिक द्वेष भावना से कार्य कर रहे हैं। उधर, आईपीएच विभाग मंडल ऊना के एक्सईएन अरविंद सूद का कहना है कि रायपुर पंचायत में पेश आ रही पेयजल समस्या को हल करने के लिए एसडीओ को निर्देश दे दिए गए हैं।