फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   नारा लेखन में सातवीं की कामना ने झटका प्रथम स्थान

नारा लेखन में सातवीं की कामना ने झटका प्रथम स्थान

Wed, 04 Apr 2018 10:55 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
नारा लेखन में सातवीं की कामना ने झटका प्रथम स्थान

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल टक्का में बुधवार को भूकंप से बचाव और भूकंप के बाद होने वाली क्षति पूर्ति के बारे में जागरूक करने के लिए मॉक ड्रिल करवाई गई। मॉक ड्रिल कांगड़ा में चार अप्रैल 1905 को आए भूकंप त्रासदी को याद कर करवाई की गई। प्रिंसिपल शकुंतला ठाकुर ने विद्यार्थियों को झुको, ढको, पकड़ो की जानकारी दीन् उन्हें बताया कि भूकंप ऐसी प्राकृतिक आपदा है जिसके लिए पहले से तैयारी कर क्षति को कम किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि जापान एक ऐसा देश है जहां करीब हर दिन भूकंप आते हैं लेकिन पूर्व तैयारी उन्हें नुकसान कम करने में सार्थक बनाती है। इस दौरान नारा लेखन, निबंध लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नारा लेखन में सातवीं कक्षा की कामना ने प्रथम, निधि ने द्वितीय और अर्जुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में दसवीं की साक्षी ने प्रथम, श्वेता ने द्वितीय और आठवीं कक्षा की रवीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


पेंटिंग प्रतियोगिता में आठवीं की सोनी ने प्रथम और शरमीन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मैथ लेक्चरर बलविंद्र कुमार ने छात्रों को भूकंप के मॉक ड्रिल की जानकारी देते हुए बताया कि वे आपदा की पूर्व तैयारी कर क्षति से उबरने के लिए जरूरतमंद की जान बचा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed