फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   450 जवानों पर सौंपा सुरक्षा का जिम्मा

450 जवानों पर सौंपा सुरक्षा का जिम्मा

Sat, 17 Mar 2018 04:59 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
450 जवानों पर सौंपा सुरक्षा का जिम्मा
450 जवानों को सौंपा सुरक्षा का जिम्मा
विज्ञापन

चिंतपूर्णी में प्रशासन ने किए पुख्ता प्रबंध, तीन सेक्टरों में बांटा मेला क्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो
चिंतपूर्णी(ऊना)।
मां चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले रविवार से शुरू हो रहे हैं। मेले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को तीन सेक्टरों में बांटा गया है। पुलिस और होमगार्ड के लगभग 450 जवान तैनात किए गए हैं। मेला अधिकारी व एसडीएम अंब सुनील वर्मा ने बताया कि मेला अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए दर्शनों के लिए आने वाली श्रद्धालुओं की स्पैशल बसों को भरवाईं में ही रोक दिया जाएगा जबकि नियमित रूट की बसों को चिंतपूर्णी बस स्टैंड तक आने दिया जाएगा। इसके अनावा दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर अस्थायी शौचालय स्थापित किए गए हैं। इस दौरान अग्निशमन वाहन भी तैनात रहेगा। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाए जाने वाले नारियल के अतरिक्त ढोल-नगाडे़, लाउड स्पीकर और चिमटा आदि बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेले के दौरान लंगर लगाने की अनुमति मेला कमेटी की ओर से निर्धारित शर्तों के अनुसार ही दी जाएगी। इसके अलावा मेले के दौरान श्रद्धालुओं को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक-एक आयुर्वेदिक और एलोपैथिक चिकित्सा केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। मेले के दौरान सफाई व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन सुपरवाइजर भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed