फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ऊना में नहीं चलने देंगे बाहुबली राज : सत्ती

ऊना में नहीं चलने देंगे बाहुबली राज : सत्ती

Tue, 30 Jan 2018 10:27 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
ऊना में नहीं चलने देंगे बाहुबली राज : सत्ती
भाजपा ऊना मंडल की बैठक आयोजित - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर हिमाचल सरकार अपराधियों और माफिया सरगना पर नकेल कसेगी। सत्ती मंगलवार को बहडाला में भाजपा मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमेश भड़ौलियां ने की। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सत्ती ने कहा कि भाजपा सरकार आम आदमी अज्ञैर कार्यकर्ता की सरकार है। सरकार प्रदेश को माफिया मुक्त करेगी। खनन, नशा और शराब माफिया को खदेड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम एक्शन में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के एजेंडे को प्रदेश भर में लागू करेगी। भाजपा प्रदेश में सरकार को रिपीट कर इतिहास बनाएगी। वहीं लंबे समय तक जनता को सुशासन दिया जाएगा। सत्ती ने कहा कि हार-जीत लोकतांत्रिक चुनाव का एक हिस्सा है। जनता ने भाजपा को ऊना में लगातार समर्थन दिया है। 12 हजार से मतों की संख्या 33 हजार तक पहुंची है, जिसके लिए मैं कार्यकर्ताओं व जनता का आभारी हूं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हरोली में कांग्रेस शासन में बाहुबली राज रहा। उसी प्रकार ऊना सदर में बाहुबली राजनीति को चलने नहीं दिया जाएगा। सत्ती ने कहा कि ऊना में विकास को आगे बढ़ाएंगे और अफवाहबाजों से जनता को सतर्क किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में ऊना की विकास योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाला था, अब मिनी सचिवालय, पार्किंग, पानी व सिंचाई योजना, एमसीएच सेंटर व पीजीआई सेटेलाईट सेंटर सहित अन्य कार्यों को तेजी से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सागर दत्त भारद्वाज, तिलक राज सैणी, अनुराधा ऐरी, अमृत लाल भारद्वाज, अशोक ठाकुर, राम पाल सैणी, सुरजीत सैणी, सुखदेव, नवीन पुरी, राहुल देव, सुमित शर्मा, राज कुमार पठानिया, बलविंद्र गोल्डी, अजय चौधरी, परमजीत कौर, तृप्ता देवी, रमा शर्मा, रीतिका भारद्वाज, मोहित बेदी, ऋषि मैहन, मुनीष, तारा सिंह, सुरेश, प्रकाश, हरमेश, राम पाल, अवतार, सुधीर, सतीश बनगढ़, हीना, चमन कपूर व मनोज सहित अन्य उपस्थित रहे। सत्ती ने कहा कि झूठ की राजनीति ज्यादा नहीं चल पाएगी। जनता सच जानती है। उन्होंने कहा कि हमने 15 वर्ष में विकास किया है और अब भी विकास होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अभी से डायरियों पर विकास कार्यों की लिस्ट बनानी शुरू कर दें।


जल्द होंगे मंत्रियों के दौरे
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि ऊना सदर में जल्द ही सीएम सहित मंत्री मंडल के सदस्य के दौरे तय किए जाएंगे जिससे विकास के नए तोहफे मिलेंगे। ऊना को आदर्श हलका बनाया जाएगा। सत्ती ने कहा कि कार्यकर्ता लोकसभा चुनावों की तैयारी के लिए जुट जाएं। विस चुनावों की कमी को 2019 में पूरा किया जाएगा और इतिहास को पलटेंगे। पार्टी को खोई हुई प्रतिष्ठा लौटाकर दम लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed