{"_id":"59f86d6e4f1c1bc1678b8632","slug":"101509453166-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 रोगियों का जांचा स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 रोगियों का जांचा स्वास्थ्य
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। हिम जागृति एंड संघर्ष मंच की ओर से भरवाल अस्पताल ऊना में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रोगियों की ईसीजी, फेफड़ों और शुगर की निशुल्क जांच की गई। डॉक्टर सोमदत्त भरवाल और उनकी टीम ने शिविर के दौरान करीब 55 से अधिक मरीजों का चेकअप किया और नशे और मधुमेह रोग के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
शिविर में रोगियों को जरूरत के हिसाब से निशुल्क दवाइयां भी दी जाएगी। हिम जागृति एवं संघर्ष मंच के उपप्रधान पवन शर्मा, कानूनी सलाहकार किशोरी लाल गुलेरिया और सुभाष चौधरी ने रोगियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन
डॉ. भरवाल ने मधुमेह रोगियों के लिए खानपान और सावधनियां के बारे बताया। उन्होंने कहा कि अपनी दिनचर्या में हरी सब्जियां, दाले, फल का सेवन करें। चावल, शहद, मिठाई से परहेज करना चाहिए। सुबह उठकर निंबू पानी या मेथी पानी पीना चाहिए। उन्होंने कहा कि सलाद ज्यादा से ज्यादा खाना चाहिए। रोज प्राणायाम और 4 किलोमीटर सैर करनी चाहिए, ताकि बीमारियों से दूर रहा जा सके।
विज्ञापन
इस अवसर पर डॉ. अनिता भरवाल, विपिन, मोनिका, नेहा, अराधना, अंजू वाला, रामनाथ, जोगिंद्र लाल, राम लोक, हाकम चंद, किशोरी लाल, प्रवीण और प्रवीण सहित अन्य उपस्थित रहे।