{"_id":"5995c5924f1c1b160b8b47cf","slug":"101502987666-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन में बडैहर की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन में बडैहर की टीम बनी विजेता
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरोली (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हरोली में चल रही स्कूली अंडर 19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने शिरकत की। डीएसएसए के उपाध्यक्ष रामपाल ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता में 23 स्कूलों से 270 के करीब छात्रा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता 14 से 17 अगस्त तक चली। इस दौरान वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन सहित अन्य स्पर्धाएं करवाई गईं। एसडीएम विशाल शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कारों से नवाजा और भविष्य में भी कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि हम सभी को खेलों में अवश्य भाग लेना चाहिए। खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य मतिंदर लट्ठ, ग्राम प्रधान हरोली विजय कुमारी, जिला स्कूल क्रीड़ा संघ के ऑडिटर प्रदीप कुमार, शशि बाली, अरुण, राजिंदर बैंस, विनोद, सुखविंदर कौर, शुभलता, सीमा, यशपाल, दर्शन, अजय, सोमनाथ, प्रवीण शर्मा, सुनील कुमार, निर्मल, सतनाम, कर्मचंद, डॉ. मुनीश राणा प्रेस सचिव, संतोष कुमार, मनोज आदि उपस्थित रहे।
जिला क्रीड़ा संघ के प्रवक्ता डॉ. मुनीष राणा ने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता में बडैहर ने पालकवाह को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। जबकि, पालकवाह की टीम उपविजेता रही। कबड्डी में चड़तगढ़ विजेता और नंगल खुर्द उपविजेता, खो-खो में रोड़ा विजेता और कांगड़ उपविजेता, वॉलीबाल में हरोली विजेता और धर्मपुर उपविजेता, जबकि मार्चपास्ट में पंजाबर विजेता रहा।