फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   1000 volunteers participated in NSS mega camp

Una News: एनएसएस के मेगा शिविर में 1000 स्वयंसेवियों ने लिया भाग

Wed, 08 Jan 2025 07:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
1000 volunteers participated in NSS mega camp
बाबा गरीब नाथ मंदिर के आसपास की साफ-सफाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां में बुधवार को राज्यस्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना का मेगा शिविर लगाया गया। इस में प्रदेश के 12 जिलों के स्कूलों से 1000 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। 10 जनवरी तक यह मेगा शिविर चलेगा। स्वयंसेवियों ने भजन- कीर्तन करते हुए प्रभात फेरी निकाली। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों ने बच्चों को मार्च पास्ट की बारीकियां सिखाईं। चयन कमेटी के अध्यक्ष दिलाराम चौहान ने स्वयंसेवियों की मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी बाबा गरीब नाथ मंदिर में आशीर्वाद लेने के लिए गए। मंदिर के इर्द-गिर्द साफ-सफाई की और कूड़ा उठाया। विभिन्न जिलों से आए स्वयंसेवी यहां की प्राकृतिक सौंदर्य, गोबिंद सागर झील और बाबा गरीब नाथ मंदिर को देखकर बेहद उत्साहित हुए। अंदरौली के गोबिंद सागर में वॉटर स्पोर्ट्स की गतिविधियों और बाबा गरीब नाथ मंदिर के इतिहास के बारे में स्थानीय कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार ने विस्तृत जानकारी दी। दिलीप ठाकुर को मेगा शिविर के ऑब्जर्वर ने विद्यार्थियों को सामाजिक गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। पर्यावरण के महत्व के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। दिलीप ठाकुर ने कहा कि पेड़-पौधे धरती का शृंगार होते हैं। इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने की जरूरत है। दिलाराम चौहान ने स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आज के युवा मोबाइल में ज्यादा समय व्यतीत करते हैं। उन्होंने स्वयंसेवियों से आह्वान किया कि मोबाइल से दूर रहें और अपने भविष्य की ओर अग्रसर हों। वहीं, समाज को भी जागृत करें। भौतिक सत्र में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एसके बंसल और मुकेश राज शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व के बारे में जानकारी दी। वहीं, नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर थानाकलां स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव पराशर, राष्ट्रीय स्वयंसेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी लोकेश, मुकेश कुमार, ललिता, रायसिंह रावत, राम भरज शर्मा, बृज भूषण कैथला, निधि, विकास, यादव चौहान, रजनीश, संतोष भट्टू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed