फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   100 head teachers trained for online attendance

Una News: ऑनलाइन हाजिरी के लिए 100 हेड टीचर किए प्रशिक्षित

Tue, 11 Feb 2025 07:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
100 head teachers trained for online attendance
बीआरसी भवन अंब व ऊना में हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम
विज्ञापन


हाजिरी, रिकॉर्ड तैयार करने में स्कूल प्रबंधन न करें लापरवाही : सोमलाल

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला के प्राथमिक स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी भरने और स्कूल प्रबंधन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को नियमित तौर पर तैयार करने में लापरवाही के मामले सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने सक्रियता बढ़ाई है। इस कड़ी में ऊना और अंब क्षेत्र में जिला के सात शिक्षा खंडों के करीब 100 सेंटर हेड टीचर प्रशिक्षित किए गए हैं। इसके लिए ऊना और अंब इलाके में अध्यापकों को दो अलग अलग कार्यक्रमों में प्रशिक्षण दिया गया। जानकारी के अनुसार बीते दिनों जिला के कई प्राथमिक स्कूलों में अध्यापकों और बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी समय समय पर न भरने के मामले सामने आए। इसके अलावा स्कूल रजिस्टर नियमित तैयार करने, रिकॉर्ड को दुरुस्त रखने, खर्च व बजट को लेकर अन्य जरूर व्यवस्थाओं में कमी मिली। जिसे दूर करने के लिए अब शिक्षा विभाग ने बीआरसी भवन अंब व ऊना में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें अंब का कार्यक्रम सुबह 10 से 12 बजे तक चला। जिसमें चार शिक्षा खंडों के सेंटर हेड टीचर ने हिस्सा लिया। जबकि ऊना में आयोजित कार्यक्रम में तीन शिक्षा खंड के अध्यापकों ने हिस्सा लिया। ऊना का कार्यक्रम दोपहर एक से तीन बजे तक चला।

उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोमलाल धीमान ने दोनों बैठकों की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधक हाजिरी और रिकॉर्ड से जुड़ी कार्यप्रणाली पर गंभीरता से कार्य करें। कहा कि अगर किसी प्रकार की दुविधा है तो विभाग के अधिकारियों से संपर्क करें। लेकिन निरीक्षण के दौरान ऐसे मामले सामने आते हैं तो कार्रवाई होगी। कहा कि अंब और ऊना में आयोजित बैठकों में शिक्षकों को प्रशिक्षित किया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ऐसे मामले घटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed