फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   10 students were honored under the Srinivas Ramanujan Scheme.

Una News: श्रीनिवास रामानुजन योजना के तहत 10 विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Sun, 19 Apr 2026 07:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 19 Apr 2026 07:04 AM IST
विज्ञापन
10 students were honored under the Srinivas Ramanujan Scheme.
दौलतपुर चौक(ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में शनिवार को मेधावी विद्यार्थियों को श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट्स डिजिटल योजना के तहत सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश कालिया ने 10 चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राकेश कालिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना मेधावी छात्रों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने और उन्हें आधुनिक डिजिटल संसाधनों तक आसान पहुंच प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इससे छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे और वे डिजिटल युग के अनुरूप खुद को तैयार कर सकेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने बताया कि कॉलेज के कुल 10 विद्यार्थी इस योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की गई। योजना के तहत मेधावी छात्रों को डिजिटल उपकरण (टैबलेट आदि) उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। जिससे छात्र ई-लर्निंग, ऑनलाइन पढ़ाई और आधुनिक तकनीकी संसाधनों का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed