{"_id":"628e5dc3b6da8900cb61fb7a","slug":"10-802-kg-poppy-powder-confiscated-from-truck-in-pandoga-driver-arrested-una-news-sml410038642","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडोगा में ट्रक से 10.802 किलो चूरा पोस्त व दाना बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडोगा में ट्रक से 10.802 किलो चूरा पोस्त व दाना बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंजावर (ऊना)। पंडोगा में पुलिस ने नाके के दौरान ट्रक से नशे की खेप पकड़ी है। पुलिस ने इस खेप में ट्रक से 6.772 किलो चूरा पोस्त और 4.030 किलो पोस्त बीज बरामद किया है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात पंडोगा पुलिस चौकी के एएसआई रविंद्र कुमार टीम सहित नाके पर मौजूद थे। इस बीच होशियारपुर की ओर से आ रहे ट्रक को रोककर वाहन के कागजात चेक किए गए। इसी दौरान शक होने पर तलाशी ली गई तो ट्रक के टूल बॉक्स में एक बोरी मिली। बोरी में 22 प्लास्टिक के लिफाफे थे।
खोलकर चेक किया गया तो लिफाफों में चूरा पोस्त पाया गया। बरामद किए गए 14 लिफाफों में चूरा पोस्त और 8 लिफाफों में पोस्त दाना था। चूरा पोस्त संग पकड़े गए ट्रक चालक की पहचान हरजीत सिंह 38 निवासी गांव कांटे तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है। उधर, एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि खेप कहां से लाई गई थी और कहां पहुंचाई जानी थी।