फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   0.6 degree Celsius drop in maximum temperature

अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री गिरावट

Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
0.6 degree Celsius drop in maximum temperature
ऊना में मौसम में आए बदलाव के चलते आसमान में छाए बादल।संवाद - फोटो : Una
ऊना। जिलेभर में बीते दो दिनों में अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। बीते मंगलवार को ऊना जिले में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को ऊना शहर में हल्की बारिश भी हुई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया कि अगले दो दिन तक जिलेभर में बारिश की संभावना नहीं है। जबकि मौसम खराब रहने की आशंका जताई गई है। बुधवार को दोपहर 12 बजे तक चारों ओर धुंध छाई रही। सुबह सैर को निकले लोगों को काफी दिकत्तों का सामना करना पड़ा। पहले लोग सुबह छह बजे सैर को जा रहे थे। लेकिन अचानक से सर्दी ज्यादा होने और धुंध बढ़ जाने के कारण लोग करीब सात बजे घरों से सैर के लिए निकले।
विज्ञापन

सुबह व शाम के समय चलने वाली शीतलहर ने लोगों को ठिठुरने को मजबूर कर दिया है। शीतलहर की चपेट में आए लोग बीमार पड़ रहे हैं। जिसकी सबसे अधिक मार दोपहिया वाहन चालकों पर पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊना बाजार मेें दुकान करने वाली रेखा ने बताया कि गर्म कपड़ों का स्टॉक आ गया है। लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। लड़कियां और महिलाएं वूलन सूट तथा लड़कों व पुरुष जैकेट की अधिक से अधिक खरीदारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन शॉपिंग तथा महंगाई ने व्यापार को बुरी तरह प्रभावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed