फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una Two friends and a woman going to celebrate their birthday died in a road accident

Una Road Accident: जन्मदिन मनाने जा रहे दो दोस्तों और एक महिला की सड़क हादसे में मौत

Thu, 20 Nov 2025 07:31 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, टाहलीवाल (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, टाहलीवाल (ऊना)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 20 Nov 2025 07:31 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में संतोषगढ़-टाहलीवाल मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास एक सड़क हादसे में जन्मदिन मनाने घर से निकले दो युवकों की मौत हो गई। साथ ही इनके साथ लिफ्ट लेकर जा रही एक महिला ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Una Two friends and a woman going to celebrate their birthday died in a road accident
टाहलीवाल में देर रात हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

थाना टाहलीवाल के तहत बुधवार देर रात संतोषगढ़-टाहलीवाल मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास एक सड़क हादसे में जन्मदिन मनाने घर से निकले दो युवकों की मौत हो गई। साथ ही इनके साथ लिफ्ट लेकर जा रही एक महिला ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी लोग एक कार में सवार थे। टाहलीवाल में पेट्रोल पंप के पास ट्रक चालक ने कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तरनजीत सिंह निवासी गांव पूना, मयंक निवासी मैहतपुर और लुधियाना निवासी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक जतिंद्र सिंह निवासी गांव धुग्गे, हरोली जिला ऊना के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता अमन (22) निवासी अजौली ने बताया कि बुधवार देर रात उसका दोस्त मयंक जन्मदिन के अवसर पर सभी को साथ लेकर मैहतपुर से टाहलीवाल की ओर जा रहा था। गाड़ी में उसके साथ अमन, मयंक, तरनजीत सिंह और अभिमन्यु कौशल सवार थे। रास्ते में संतोषगढ़ वीरभद्र चौक पर लुधियाना निवासी किरण देवी ने इनसे लिफ्ट ली और सभी एक साथ टाहलीवाल की ओर बढ़े। बुधवार रात करीब 11:45 बजे जैसे ही कार पेट्रोल पंप के पास पहुंची को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मयंक, तरनजीत और लिफ्ट लेने वाली किरण देवी ने दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed