फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una Double Murder Update All five accused arrested in the murder case of father and son

Una Double Murder Update: बाप-बेटे की हत्या के मामले में पांचों आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा घटनाक्रम

Tue, 24 Dec 2024 06:47 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 24 Dec 2024 06:47 PM IST
सार

जिला ऊना के हरोली विधानसभा के भदसाली गांव में सोमवार को हुए गोलीकांड में दो लोगों की मौत हो जाने का मामला सामने आया था। मामले में पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Una Double Murder Update All five accused arrested in the murder case of father and son
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला ऊना के हरोली के भदसाली गांव में बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी देशदीप समेत पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी से वारदात में इस्तेमाल राइफल अभी जब्त नहीं की गई है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में आरोपियों को पकड़ने की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे जमीन विवाद को लेकर अधिवक्ता देशदीप जसवाल ने अपने ही गांव के एक परिवार के पिता और पुत्र को गोली मार दी थी। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई थी। आरोपी ने एक अन्य युवक पर भी गोली दागी, जो बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी देशदीप और उसके साथ रहे आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए गहन तलाशी अभियान चलाया। चश्मदीदों से महत्वपूर्ण सुराग हासिल करने के बाद पुलिस ने वारदात में देशदीप का साथ देने वाले चार आरोपियों को देर रात ऊना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ के दौरान गोली चलाने वाले देशदीप के बारे में इनपुट एकत्र किए। इसके आधार पर मंगलवार सुबह देशदीप को भी ऊना क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। बुधवार को शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है। बता दें कि सोमवार को आरोपी ने संजीव कुमार (51) और उनके बेटे रविंद्र कुमार (26) निवासी वार्ड-1 लोअर भदसाली की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपियों में देशदीप, रमेश चंद, ओम प्रकाश, हरदीप राणा, अनुज जसवाल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed