फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   UGC NET Result 2025 Utkarsh Sharma of Bilaspur tops the country in UGC-NET JRF

UGC NET Result 2025: बिलासपुर के उत्कर्ष यूजीसी-नेट जेआरएफ में देश में अव्वल, दूसरे प्रयास में मिली सफलता

Wed, 23 Jul 2025 07:22 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 23 Jul 2025 07:22 PM IST
सार

UGC NET Result 2025: यूजीसी-नेट जून 2025 का रिजल्ट 21 जुलाई को जारी कर दिया गया। वहीं, बिलासपुर शहर के उत्कर्ष शर्मा ने संगीत विषय में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
UGC NET Result 2025 Utkarsh Sharma of Bilaspur tops the country in UGC-NET JRF
उत्कर्ष शर्मा की उपलब्धि के लिए मुंह मीठा करवाते उनके गुरु डॉ. विनीत गोस्वामी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बिलासपुर शहर के होनहार युवा उत्कर्ष शर्मा ने संगीत में नई मिसाल कायम करते हुए यूजीसी-नेट जेआरएफ परीक्षा में देशभर में पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने दूसरे प्रयास में 300 में से 240 अंक अर्जित कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

विज्ञापन


उत्कर्ष शर्मा दिल्ली विश्वविद्यालय के संगीत विभाग से स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने हिंदू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी। यहां उन्होंने कॉलेज में पहला और विश्वविद्यालय स्तर पर तीसरा स्थान पाया था। उत्कर्ष ने राज्य स्तरीय संगीत प्रतियोगिताओं में लगातार पांच वर्षों तक प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वे प्रतिष्ठित हरि वल्लभ संगीत प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग (2016) और सीनियर वर्ग (2018) में उपविजेता रह चुके हैं।
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय की वार्षिक संगीत प्रतियोगिताओं में उन्होंने शास्त्रीय गायन, सुगम संगीत और हारमोनियम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ओपन यूथ फेस्टिवल में भी वे दो वर्ष तक अव्वल रहे। उत्कर्ष पढ़ाई के साथ बंगलूरू, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, देहरादून, शिमला, सिलीगुड़ी और ग्वालियर में मंचीय प्रस्तुति देकर संगीत यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्कर्ष ने सफलता का श्रेय पिता प्रसिद्ध संगीतज्ञ और पूर्व प्रधानाचार्य अनूप शर्मा और माता ऋचा शर्मा को दिया है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के अध्यपकों डॉ. विनीत गोस्वामी, डॉ. राजपाल सिंह, डॉ. अलीश मोहन, प्रो. अनन्या कुमार डे और प्रो. उजेश प्रताप सिंह का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed