{"_id":"6759a200e02e3d3cb000c37c","slug":"two-panchayats-of-himachal-received-honour-president-honoured-them-for-their-excellent-work-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल की दो पंचायतों को मिला सम्मान, बेहतरीन कार्य के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल की दो पंचायतों को मिला सम्मान, बेहतरीन कार्य के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नवाजा
Wed, 11 Dec 2024 08:03 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 11 Dec 2024 08:03 PM IST
सार
बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश की दो पंचायतों के प्रतिनिधियों को सम्मनित किया। दोनों पंचायतों को पुरस्कार के रूप में 75-75 लाख रुपये इनाम मिला है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पंचायतों के प्रतिनिधियों को सम्मनित करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल की पंचायतों में सामाजिक व बेहतर कार्य करने के लिए बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो पंचायतों के प्रतिनिधियों को सम्मनित किया। शिमला जिले की थानाधार पंचायत ने सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव की थीम में दूसरा पुरस्कार जीता है। पंचायत को पुरस्कार के रूप में 75 लाख रुपये का इनाम मिला। पंचायत प्रधान ने यह पुरस्कार प्राप्त किया है। हिमाचल प्रदेश ने तीन राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार जीते हैं।
विज्ञापन
वहीं, जल सरंक्षण के लिए बेहतरीन कार्य करने पर हमीरपुर जिले के बमसन ब्लॉक की सिकांदर पंचायत को जल पर्याप्त पंचायत श्रेणी में दूसरा पुरस्कार मिला है। पुरस्कार के रूप में पंचायत को 75 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों के लिए तय की गई नौ थीम श्रेणी में देशभर की पंचायतों को ये पुरस्कार दिए गए हैं। पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बेहतरीन काम कर पुरस्कार हासिल करने वालों के बधाई दी है।
विज्ञापन