फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   two minor girl raped in shimla

दसवीं की दो छात्राओं से रेप, मानवता शर्मसार

Wed, 02 Oct 2013 01:58 AM IST
अमर उजाला, शिमला।
अमर उजाला, शिमला। Updated Wed, 02 Oct 2013 01:58 AM IST
विज्ञापन
two minor girl raped in shimla

राजधानी शिमला में एक ही दिन दो नाबालिग लड़कियों के साथ रेप के मामले सामने आए हैं। अलग-अलग वारदातों में दसवीं की दो छात्राएं दरिंदों की हवस का शिकार हुई हैं।

विज्ञापन


एक को दुराचार के बाद घर के बाहर और दूसरी को आईजीएमसी गेट के पास फेंक दिया। मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हो गई है। दोनों लड़कियां आईजीएमसी में उपचाराधीन हैं। दोनों मामलों में एक नाबालिग के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


एक आरोपी हेम सिंह टैक्सी चालक है और विकासनगर में रहता है। दूसरा राजू नेगी लक्कड़ बाजार में कपड़ों की दुकान करता है।

थाना छोटा शिमला में पीड़ित छात्रा की मां ने कहा कि उसकी छोटी लड़की 28 सितंबर रात करीब दस बजे घर से गुम हो गई। अगले दिन विकासनगर पुलिस के पास गुमशुदगी की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन रात करीब एक बजे घर के पास झाड़ियों से लड़की के रोने की आवाज आई।

बेटी रो रही थी। पूछने पर बताया कि उसके साथ हेम सिंह और उसकी कक्षा में पढ़ने वाले लड़के ने रेप किया है। आरोपी उसे गाड़ी में लाकर यहां फेंक गए हैं।

डीएसपी सिटी पंकज शर्मा ने कहा कि आरोपी टैक्सी चालक को विकासनगर और नाबालिग को स्कूल से पकड़ा है।

दुराचार का दूसरा मामला थाना सदर के तहत मेला राम पेट्रोल पंप के समीप एक निजी होटल में हुआ। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने कहा कि वह मां के साथ बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए सोमवार को आईजीएमसी गई थी।


शाम करीब साढ़े आठ बजे इमरजेंसी वार्ड से घूमते हुए वह ऊपरी मंजिल में आ गई। यहां एक लड़का मिला, जिसके साथ बातचीत शुरू हो गई।

इस दौरान उसकी मां भी ढूंढती हुई वहां आ गई। लड़के के सामने उसे दो तीन थप्पड़ मारे। इस बीच लड़का वहां से भाग गया।

मां से मार पड़ने के बाद गुस्से में रोती हुई वह अस्पताल के मेन गेट से बाहर सड़क पर आ गई। उसी दौरान एक कार उसके सामने रुकी, जिसमें एक युवक बैठा था। उसने रोने का कारण पूछा और साथ ही पानी दिया। पानी पीने के बाद उसे कुछ पता नहीं चला।

इतना जरूर याद है कि बस स्टैंड लक्कड़ बाजार की तरफ वे मुझे ले जा रहे थे। आरोपी उसे पेट्रोल पंप के साथ लगते होटल में ले गया और उसके साथ दुराचार किया।

इसके बाद रात करीब एक बजे आईजीएमसी गेट के पीछे उसे छोड़कर वह फरार हो गया।

एएसपी संदीप धवल ने कहा कि दुराचार के दो अलग अलग मामलों में एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को पकड़ा है। छोटा शिमला पुलिस ने एक कार भी कब्जे में ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed