फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two major bridges on Bhanupalli-Bilaspur railway line at a cost of Rs 402 crore Kolkata company

Himachal Pradesh: भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन पर 402 करोड़ से बनेंगे दो पुल, कोलकाता की कंपनी को सौंपा जिम्मा

Wed, 12 Nov 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा सरोज पाठक, बिलासपुर।
सरोज पाठक, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 12 Nov 2025 05:00 AM IST
सार

भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी नई रेल लाइन पर 401.98 करोड़ रुपये से दो महत्वपूर्ण बड़े पुलों का निर्माण किया जाएगा। कोलकाता की एक कंपनी को 30 माह में पुलों का काम पूरा करना होगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Two major bridges on Bhanupalli-Bilaspur railway line at a cost of Rs 402 crore Kolkata company
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI

विस्तार

भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी नई रेल लाइन प्रोजेक्ट के दो महत्वपूर्ण बड़े पुलों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आरवीएनएल ने पुलों का 401.98 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है और इनका काम कोलकाता की एक कंपनी को सौंपा है। अनुबंध के अनुसार कंपनी को 30 माह में पुलों का काम पूरा करना होगा। आरवीएनएल ने बताया गया है कि यह अनुबंध अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धात्मक निविदा प्रक्रिया के तहत किया गया है। निविदा 28 अक्तूबर 2024 को जारी हुई थी, जिसमें तकनीकी बोली तीन जनवरी 2025 और मूल्य बोली 1 अक्तूबर को खोली गई थी। निविदा के मूल्यांकन के बाद कोलकाता की कंपनी रॉयल इंफ्राकंस्ट्रू लिमिटेड को कार्य के लिए सर्वश्रेष्ठ बोलीदाता घोषित किया गया।

विज्ञापन

कंपनी को चेनिज 36+100 से 40+480 किलोमीटर के बीच दो बड़े पुलों की फाउंडेशन, सब-स्ट्रक्चर, सुपर-स्ट्रक्चर, रिवर ट्रेनिंग व प्रोटेक्शन वर्क, अस्थायी और संबद्ध कार्यों का निर्माण करना होगा। ये कार्य भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी नई रेल लाइन परियोजना के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताए गए हैं, जो आने वाले समय में पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बीच संपर्क को और मजबूत बनाएंगे। वहीं, सामरिक दृष्टि से बनाई जा रही यह परियोजना प्रदेश को प्रमुख यातायात से जोड़ेगी। आरवीएनएल के अनुसार, निर्माण कार्य 30 माह की अवधि में पूरा किया जाएगा और इसके बाद 180 दिनों की डिफेक्ट लायबिलिटी अवधि होगी। यानी कार्य पूर्ण होने के बाद भी कंपनी को छह माह तक रखरखाव और गुणवत्ता सुनिश्चित करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी से अनुबंध की शर्तों के तहत 17.03 करोड़ रुपये यानी कार्य मूल्य के पांच फीसदी की परफॉरमेंस सिक्योरिटी देने को कहा है, जो 28 दिनों के भीतर जमा करनी होगी। साथ ही कंपनी को टैक्स अनुपालन, बीमा, बैंक विवरण, और जीएसटी नंबर आदि की जानकारी भी प्रस्तुत करनी होगी।

विज्ञापन

पर्यटन और उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा
भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन को प्रदेश के लिए विकास की दृष्टि से ऐतिहासिक परियोजना माना जा रहा है। इस रेलमार्ग के निर्माण से न केवल पर्यटन और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रेल संपर्क देश के प्रमुख मार्गों से जुड़ जाएगा। बड़े पुलों के निर्माण से क्षेत्र की नदियों और घाटियों में ट्रैक बिछाने का कार्य गति पकड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed