{"_id":"676cf56194fc93a8e909d1f4","slug":"tourists-enjoyed-shimla-manali-on-christmas-advance-booking-in-hotels-till-new-year-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tourists In Himachal: क्रिसमस पर शिमला, मनाली में पर्यटकों ने की मस्ती, होटलों में नए साल तक एडवांस बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tourists In Himachal: क्रिसमस पर शिमला, मनाली में पर्यटकों ने की मस्ती, होटलों में नए साल तक एडवांस बुकिंग
Thu, 26 Dec 2024 11:49 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/मनाली।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/मनाली।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:49 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में आगामी 4 जनवरी तक होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग चल रही है। क्रिसमस पर शिमला, मनाली, धर्मशाला, खजियार, कसौली, चायल, कुफरी और नारकंडा सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर सैलानियों ने जमकर धमाल मचाया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मनाली के माॅल रोड पर क्रिसमस के मौके पर डीजे पर झूमते पर्यटक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिसमस पर हिमाचल प्रदेश में सैलानियों का हुजूम उमड़ आया। लंबे अंतराल के बाद प्रदेश में करोड़ों का कारोबार हुआ। बर्फबारी के बाद भारी संख्या में सैलानियों ने क्रिसमस पर हिमाचल के पर्यटन स्थलों का रुख किया। आगामी 4 जनवरी तक होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग चल रही है।
विज्ञापन
क्रिसमस पर शिमला, मनाली, धर्मशाला, खजियार, कसौली, चायल, कुफरी और नारकंडा सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर सैलानियों ने जमकर धमाल मचाया। क्रिसमस पर शिमला, कसौली और चायल में 90 से 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही, जबकि मनाली और धर्मशाला में 80 फीसदी तक होटल पैक रहे। क्रिसमस के दिन करीब 4 हजार पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे जबकि 3000 से अधिक पर्यटक वाहनों ने शिमला शहर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
शिमला में विंटर कार्निवाल में सैलानियों ने जमकर मस्ती की। दोपहर 12 बजे के बाद ही रिज मैदान और मालरोड सैलानियों से पैक हो गया। भारी संख्या में पर्यटक वाहनों के शिमला पहुंचने से पार्किंगें पैक होने के बाद शहर की लाइफ लाइन कार्ट रोड पर लंबा जाम लग गया। पर्यटन विकास निगम के होटल होली डे होम और पीटर हॉफ के अलावा अन्य निजी होटलों में क्रिसमस पार्टियां आयोजित की गईं।
विज्ञापन
सैलानियों ने देर रात तक डीजे की धुनों और नाटियों पर जश्न मनाया। बुधवार को करीब चार हजार पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे। कालका से शिमला आने वाली सभी ट्रेनें पैक चल रही हैं। दिल्ली से शिमला, कुल्लू-मनाली, धर्मशाला आने वाली एचआरटीसी की वोल्वो पैक चल रही हैं। एचआरटीसी अतिरिक्त वोल्वो का भी संचालन कर रहा है।
शिमला, कसौली में 90 से 100 फीसदी जबकि मनाली और धर्मशाला में क्रिसमस पर 80 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रही- गजेंद्र सिंह, अध्यक्ष फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन