फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Thousands of people from Himachal Pradesh also went to Maha Kumbh relatives were worried after the stampede

Maha Kumbh Stampede 2025: महाकुंभ में हिमाचल प्रदेश से भी गए हजारों लोग, भगदड़ के बाद परेशान रहे परिजन

Wed, 29 Jan 2025 08:31 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 29 Jan 2025 08:31 PM IST
सार

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में बुधवार को मौनी अमावस्या स्नान पर ज्यादा भीड़ होने से भगदड़ मच गई है। इसमें कई लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, हिमाचल से भी प्रयागराज स्थित महाकुंभ में स्नान करने हजारों लोग गए हैं। 

विज्ञापन
Thousands of people from Himachal Pradesh also went to Maha Kumbh relatives were worried after the stampede
संगम तट पर हादसे के बाद मौके पर बिखरे कपड़े और चप्पल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल से भी प्रयागराज स्थित महाकुंभ में स्नान करने हजारों लोग गए हैं। महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद स्नान करने गए लोगों के परिजन परेशान रहे। वे फोन पर अपने परिवार के लोगों से संपर्क करते रहे।

विज्ञापन


भगदड़ के समय जिला कुल्लू के भुंतर से ट्रेवलर में कुंभ में गया एक दल उस समय वहीं था, जहां यह घटना हुई, लेकिन सभी सकुशल हैं। वहीं, सरकार के पास यह आंकड़ा नहीं है कि हिमाचल से कितने लोग महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दौरान हुए इस स्नान में मौजूद रहे।
विज्ञापन


दरअसल सरकारी स्तर पर इसके लिए महाकुंभ में भेजने की कोई व्यवस्था नहीं थी। लोग अपने-अपने साधनों से ही गए हैं। बुधवार को गृह विभाग के अधिकारी इसकी जानकारी लेने में जुटे रहे कि भगदड़ में कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन ऐसी कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगदड़ की घटना दुखद : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने महाकुंभ के दौरान हुई भगदड़ की घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से इस हादसे के कारण जान गंवाने वाली दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने हादसे में चोटिल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रयागराज महाकुंभ की दुर्घटना पर धूमल ने जताया शोक
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने प्रयागराज महाकुंभ में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित श्रद्धालुओं और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। स्थानीय प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की मदद करने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। हिमाचल प्रदेश से भी कई श्रद्धालु महाकुंभ में शामिल हुए हैं। उन्होंने सभी से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और सुरक्षित तरीके से स्नान करें। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने की भी सलाह दी है। 

महाकुंभ में हुई घटना को लेकर श्री नयना देवी जी में किया हवन
प्रसिद्ध शक्ति पीठ श्री नयना देवी जी में प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ की दुखद घटना को लेकर श्रद्धालुओं और पुजारी वर्ग ने विशेष प्रार्थना की। मंदिर के प्राचीन हवन कुंड पर हवन कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई कि मां ऐसी घटना दोबारा घटित न हो।

मंदिर के पुजारी और पूर्व न्यासी नीलम शर्मा ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में हुई इस दुखद घटना से पूरे देश में शोक की लहर है। हम माता नयना देवी जी से प्रार्थना करते हैं कि ऐसी घटनाएं भविष्य में न हों और महाकुंभ का आयोजन सुख-शांति से संपन्न हो। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ के आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भगदड़ में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना की। पुजारी वर्ग ने कहा कि वे माता नयना देवी जी से प्रार्थना करते हैं कि प्रयागराज महाकुंभ का आयोजन बिना किसी बाधा के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो और श्रद्धालुओं को माता का आशीर्वाद प्राप्त हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed