फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Third death due to cold in Himachal Pradesh tailor found dead in vegetable market

Himachal Weather: हिमाचल में ठंड से तीसरी मृत्यु, सब्जी मंडी में मृत मिला टेलर; बर्फ पर फिसलने से महिला की मौत

Thu, 12 Dec 2024 09:01 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 12 Dec 2024 09:01 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में ठंड से तीसरी मौत हुई है। मृतक की पहचान सुरिंद्र कुमार निवासी भागवत उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Third death due to cold in Himachal Pradesh tailor found dead in vegetable market
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जिला शिमला में ठंड से मौत का तीसरा मामला सामने आया है। मामला सदर थाना के अंतर्गत सब्जी मंडी क्षेत्र का है। यहां पर टेलरिंग का काम करने वाला व्यक्ति मृत मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुरिंद्र कुमार निवासी भागवत उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में मौत की वजह ठंड से होना बताया जा रहा है। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सब्जीमंडी में स्थानीय लोगों ने सुबह के समय एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखा। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जांच में पता चला है कि सुरिंद्र शहर में ही कई सालों से टेलरिंग का काम करता था। उसके मोबाइल से परिजनों के नंबर का पता करने के बाद उन्हें इस बारे में सूचित कर दिया गया है। परिजनों की स्वीकृति के बाद पुलिस ने आईजीएमसी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। पुलिस के मुताबिक परिजनों के शिमला पहुंचने के बाद ही मृतक का पूरा पता और अन्य जानकारियां मिल सकेंगी। शिमला में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण सर्दियों के इस सीजन में दो लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फ पर फिसलने से महिला की मौत
उपमंडल चौपाल के सरांह गांव में एक महिला की घर के आंगन में जमी बर्फ के ऊपर से फिसलने के कारण मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, महिला सुबह जब अपने कमरे से बाहर निकलकर आंगन में पहुंची, वहां बर्फ जमी हुई थी, जिसके ऊपर से अचानक उसका पैर फिसल गया और वह आंगन के साथ बने खेत में गिर गई। महिला को गिरने के बाद गंभीर चोटें आईं। उसके बाद परिजन महिला को इलाज के लिए चौपाल अस्पताल ले आए। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान बिमला देवी (50) पत्नी श्याम दत्त निवासी सरांह तहसील चौपाल के रूप में हुई है। डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने कहा कि मृतक महिला के परिजनों ने इस घटना को लेकर किसी भी प्रकार का संदेह नहीं जताया है और प्रथम दृष्टया गिरने की वजह से हादसा हुआ है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed