Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ten projects of the capital Shimla will change the picture life of common people will become easier

Shimla News: राजधानी शिमला के दस प्रोजेक्ट बदलेंगे तस्वीर, आम लोगों की जिंदगी होगी आसान; विस्तार से जानें

Tue, 26 Aug 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 26 Aug 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आने वाले समय में बड़ी राहत देंगी। कौन से प्रोजेक्ट हैं जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Ten projects of the capital Shimla will change the picture life of common people will become easier
शिमला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी की करीब ढाई लाख की आबादी और यहां आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए दस ऐसी विकास परियोजनाएं चल रही हैं जो आने वाले समय में बड़ी राहत देंगी। इसमें फ्लाईओवर, डबललेन पुल, 24 घंटे पानी की आपूर्ति, टनल, पार्किंग और तारों के जंजाल को खत्म करने जैसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट शामिल हैं। कई प्रोजेक्ट ऐसे हैं जिनकी सुविधा इसी साल से मिलना शुरू हो जाएगी। जानते हैं, ऐसे कौन से प्रोजेक्ट हैं जो शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के आवागमन से लेकर कई तरह से सुगम बनाएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

1. विधानसभा और खलीनी में बनेंगे फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी निजात
विधानसभा के समीप 26.75 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इसका कार्य मार्च 2026 तक पूरा होने का लक्ष्य है। वर्तमान में फ्लाईओवर का 50 फीसदी तक काम पूरा हो गया है। फ्लाईओवर बनने से शहर में हर रोज लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात मिलने की उम्मीद है। खलीनी में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग फ्लाईओवर बनाने की योजना पर काम कर रहा है। इसके बनने से पंथाघाटी, विकासनगर समेत आसपास के क्षेत्रों से शिमला आने वाले हजारों लोगों को खलीनी में लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। फ्लाईओवर निर्माण का कार्य साईं फाउंडेशन को सौंपा गया है और उसने सर्वे का भी शुरू कर दिया है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 15.22 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

2. सब्जी मंडी में 200 करोड़ से नया परिसर, एक छत के नीचे एमसी की सभी सुविधाएं
सब्जी मंडी में नए व्यावसायिक परिसर का निर्माण प्रस्तावित है। शहरवासियों को एक छत के नीचे नगर निगम की सभी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। वर्तमान में लोगों को टैक्स से लेकर पानी के बिलों और अन्य सुविधाओं के लिए अलग-अलग जगहों पर जाना पड़ता है। नए व्यावसायिक परिसर में सभी सुविधाएं एक साथ मिलने से बड़ी राहत मिलेगी। इस प्रोजेक्ट पर 200 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। व्यावसायिक परिसर के साथ ही यहां पर पार्किंग बनाने का भी प्रस्ताव है।
विज्ञापन

3. 24 घंटे मिलेगा पानी, साल के अंत तक मिलेगी सुविधा
शहरवासियों को इस साल के अंत तक 24 घंटे पानी की सुविधा मिलने की उम्मीद है। 1,200 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट का कार्य अंतिम चरण में है। लोगों की सुविधा के लिए बन रहे इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तहत सतलुज से पानी लिफ्ट करके शिमला लाया जा रहा है। इस परियोजना के तैयार होने से शहर की ढाई लाख की आबादी को पेयजल किल्लत से निजात मिल जाएगी।

4. शहर में चार पार्किंग होंगी तैयार, 1000 वाहन हो सकेंगे खड़े
शिमला में पार्किंग की समस्या से लोगों को हर रोज दो चार होना पड़ता है। शहर में चार बहुमंजिला पार्किंग बनकर तैयार हो रही हैं। इनके बनने से उपनगरों के साथ ही शहर के प्रमुख स्थलों पर लोगों को पार्किंग की सुविधा मिल सकेगी। नगर निगम और लोक निर्माण विभाग इन पार्किंग स्थलों का निर्माण कर रहा है। आईजीएमसी, पुराना बस अड्डा, एसडीए कांप्लेक्स, विकासनगर में बन रही पार्किंग में एक हजार से अधिक वाहन पार्क हो सकेंगे। इससे शहरवासियों को काफी हद तक राहत मिल सकेगी।

5. विकासनगर और लक्कड़ बाजार में लिफ्ट की सुविधा
शिमला पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां लोगों को गंतव्य तक पहुंचने लिए खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। इसको देखते हुए शहर में कई जगहों पर लिफ्ट के निर्माण की कवायद शुरू की गई है। लक्कड़ बाजार और शिमला के विकासनगर में लिफ्ट बनकर तैयार हो रही है। इससे लोग कम समय में गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इनके बनने से बुजुर्गों को सबसे अधिक राहत मिलेगी। मिडिल बाजार में लिफ्ट बनकर तैयार हो चुकी है।

6. लिफ्ट के पास डबललेन पुल, जाम से मिलेगी निजात
शहर में एचपीटीडीसी की लिफ्ट के पास जाम से हर रोज लोगों को जूझना पड़ता है। इसकी मुख्य वजह यह है कि यहां पर वाहनों की संख्या के अनुपात में पुल पर्याप्त नहीं है। इस समस्या के समाधान के लिए यहां पर डबललेन पुल का निर्माण किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने अगले साल मार्च तक पुल के निर्माण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इस पुल के बनने से लिफ्ट के पास वाहनों की आवाजाही सुगमता से होगी, साथ ही सर्कुलर रोड पर लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी। पुल के निर्माण पर आठ करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है।

टॉलैंड से आईजीएमसी के लिए बनेगी टनल, मरीजों को मिलेगी सुविधा
7. टॉलैंड से इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के लिए बनने वाली सुरंग (टनल) के लिए पांच करोड़ रुपये से सर्वेक्षण होगा। हिमाचल प्रदेश सड़क और अन्य बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड ने आवेदन लेने के बाद कंपनी की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसका तकनीकी मूल्यांकन का कार्य भी पूरा कर लिया है। कंसल्टेंसी कंपनी टनल निर्माण के लिए फिजिबिलिटी के साथ ही डीपीआर बनाने का काम करेगी। इसके लिए तीन से चार कंपनियों ने आवेदन किया है।
 

8. शहर में नहीं होगा तारों का जंजाल, भूमिगत होंगे तार
शहर से तारों का जंजाल खत्म करने के लिए प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। 145 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट से छोटा शिमला से एडवांस्ड स्टडी तक तारों को भूमिगत करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके बाद शहर के अन्य हिस्सों में भी तारों को भूमिगत किया जाएगा। पहले चरण में छोटा शिमला से ओक ओवर तक कार्य शुरू कर दिया गया है।
 

9. रोपवे से शिमला की सीधी राह, न पहाड़ कटेंगे न उजड़ेंगे जंगल
घुमावदार सड़कें और ट्रैफिक के झंझट से हजारों लोगों खासकर चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा से आने वाले पर्यटकों को छुटकारा मिलने जा रहा है। परवाणू से शिमला तक 38 किलोमीटर लंबे रोपवे का निर्माण किया जा रहा है। यह रोपवे देश का पहला और दुनिया का दूसरा सबसे लंबा प्रोजेक्ट होगा। आठ चरणों में इसका काम पूरा होगा। परवाणू से शिमला तक का सफर अब हवा में होगा। इससे जहां ट्रैफिक का शोर कम होगा। प्रदूषण से भी लोगों को राहत मिलेगी। इसके लिए न तो पहाड़ कटेंगे और न ही जंगल उजड़ेंगे। रोपवे को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर बनाया जा रहा है। इस परियोजना पर लगभग 6,800 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

10. रोपवे से निकलेगा अब शिमला का रास्ता, 15 स्टेशन का सफर 15 मिनट में होगा पूरा
शिमला में बन रहे विश्व के सबसे दूसरे लंबे रोपवे से शिमला का रास्ता निकलेगा। तारादेवी से शिमला तक बनने वाला अत्याधुनिक रोपवे (रज्जू मार्ग) 13.79 किलोमीटर लंबा होगा। इस रोपवे से शहरवासियों का सफर न केवल सुगम होगा। वहीं रोजाना हजारों लोग बसों व गाड़ियों के घंटों जाम में फंसने से भी निजात मिल जाएगी। राजधानी में यह रोपवे बनने के बाद लोगों और पर्यटकों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में उभर कर सामने आएगा। हालांकि परियोजना में करीब तीन साल की देरी और लागत में 562 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed