फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Temperatures in Himachal rose two degrees above normal Shimla Clear weather till October 3

Himachal Weather : हिमाचल में सामान्य से दो डिग्री चढ़ा पारा, शिमला में भी छूटा पसीना; इस दिन तक मौसम साफ

Sun, 28 Sep 2025 10:15 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 28 Sep 2025 10:15 AM IST
सार

Himachal Weather : हिमाचल प्रदेश में तीन अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों के साथ पहाड़ भी बढ़ती गर्मी से तपना शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
Temperatures in Himachal rose two degrees above normal Shimla Clear weather till October 3
शिमला के रिज मैदान पर तेज धूप से बचने का प्रयास करतीं युवतियां। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मौसम खुलते ही हिमाचल प्रदेश के अधिकतम तापमान में शनिवार को सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजधानी शिमला में तेज धूप खिलने से दिन के समय खूब पसीने छूटे। राज्य के आठ जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ज्यादा पहुंच गया है।
विज्ञापन


तीन अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। मौसम शुष्क बना रहने से आगामी दिनों में तापमान बढ़ोतरी के नए रिकॉर्ड बनने के आसार हैं। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ रहा। मंडी, कुल्लू, ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर और बिलासपुर में तापमान 30 डिग्री से अधिक हो गया है। मैदानी क्षेत्रों के साथ पहाड़ भी बढ़ती गर्मी से तपना शुरू हो गए हैं। न्यूनतम तापमान भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इससे अब सुबह और शाम के समय भी मौसम में ठंडक कम होने की संभावना है।
विज्ञापन




प्रदेश से मानसून की विदाई होते ही सितंबर के आखिरी सप्ताह में गर्मी ने फिर दस्तक दे दी है। शिमला, कुल्लू और किन्नौर जैसे पहाड़ी इलाकों में भी पारा सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मानसून की विदाई के बाद अक्तूबर के पहले सप्ताह तक गर्मी का असर बना रहेगा। पहाड़ों में गर्मी के साथ उमस भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र  अधिकतम पारा
ऊना 36.4
नेरी 36.2
बिलासपुर 35.4
धौलाकुआं 33.7
ताबो 33.5
बरठीं 33.5
भुंतर 34.2
सुंदरनगर  33.9
नाहन 33.3
मंडी 32.2
सोलन 31.6
धर्मशाला  29.0
शिमला 27.7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed