फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Teams of Punjab Kings and Delhi Capitals left Himachal sent to Delhi in a special train

Himachal News: हिमाचल से पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें रवाना, विशेष ट्रेन में भेजा गया दिल्ली

Fri, 09 May 2025 09:18 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 09 May 2025 09:18 PM IST
सार

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी शुक्रवार को धर्मशाला से दिल्ली लौट गए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Teams of Punjab Kings and Delhi Capitals left Himachal sent to Delhi in a special train
हिमाचल से पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें रवाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण वीरवार रात को आईपीएल मैच रद्द कर दिया गया। इसके बाद पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी शुक्रवार को धर्मशाला से दिल्ली लौट गए। खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा के बीच धर्मशाला से जालंधर तक सड़क मार्ग से ले जाया गया। यहां से उन्हें विशेष ट्रेन में दिल्ली भेजा गया।

विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, और खिलाड़ियों को बिना किसी समस्या के जालंधर तक पहुंचाया गया। जालंधर से वे विशेष ट्रेन के माध्यम से दिल्ली रवाना हुए। धर्मशाला से जालंधर तक खिलाड़ियों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया था। इस दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए कड़ी निगरानी रखी गई।
विज्ञापन


आईपीएल के इस सीजन में यह पहला मौका था जब सुरक्षा कारणों से मैच रद्द किया गया। फिलहाल आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है, और अगले मैच की तारीख तय नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed