Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Supreme Court bans giving 4 times compensation to four-lane affected people hp high court

हिमाचल प्रदेश: सुप्रीम कोर्ट ने फोरलेन प्रभावितों को 4 गुना मुआवजा देने पर लगाई रोक, जानें पूरा मामला

Thu, 07 Aug 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 07 Aug 2025 01:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। मामला फोरलेन प्रभावितों को चार गुना मुआवजा देने से जुड़ा हुआ है। 

विज्ञापन
Supreme Court bans giving 4 times compensation to four-lane affected people hp high court
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के उस आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी है, जिसके तहत फोरलेन प्रभावितों को चार गुना मुआवजा देने के आदेश दिए थे। सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति नोंगमेइकापम कोटिश्वर सिंह की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई की। हिमाचल सरकार ने हाईकोर्ट के उस फैसले को शीर्ष अदालत में चुनौती दी है, जिसमें राज्य उच्च न्यायालय ने प्रदेश सरकार की ओर से 1 अप्रैल 2015 को जारी फैक्टर 1 की अधिसूचना को निरस्त कर दिया था।

विज्ञापन


इस अधिसूचना के निरस्त होने के बाद हिमाचल सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों में परियोजना प्रभावितों को चार गुना मुआवजा देने के आदेश दिए गए थे। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और सुशील कुकरेजा की अदालत ने केशव राम और कर्म चंद व अन्य बनाम मामले में 22 मई को इस बारे में फैसला दिया था। याचिका में बताया गया था कि सरकार ने गलत ढंग से फैक्टर-एक की अधिसूचना जारी की थी, जबकि भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में फेक्टर 2 के तहत चार गुना मुआवजे का प्रावधान है।
विज्ञापन


क्या है फैक्टर 1 और 2
वर्ष 2013 में भारत सरकार की ओर से नया भूमि अधिग्रहण कानून देशभर में लागू किया गया। इसमें प्रावधान है कि शहरी क्षेत्रों में फेक्टर 1 के तहत दो गुना, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में फेक्टर 2 के तहत चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। प्रदेश की तत्कालीन सरकार ने यहां पर सिर्फ फैक्टर 1 को ही लागू किया। फैक्टर 1 के तहत प्रदेश में जो भी परियोजनाएं केंद्र व प्रदेश सरकार की बनी हैं, उनके लिए जो भी जमीन अधिग्रहित की गई, उसके प्रभावितों को सिर्फ दो गुना ही मुआवजा दिया गया है। फैक्टर 2 के लागू होने से सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों के प्रभावितों को चार गुना मुआवजा अदा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed