फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sports Eight daughters of Himachal selected for India camp of handball competition to be held in China

Sports News: हैंडबाल के इंडिया कैंप के लिए हिमाचल की आठ बेटियों का चयन, चीन में होने वाली है प्रतियोगिता

Fri, 13 Jun 2025 12:30 PM IST
अंकेश डोगरा सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 13 Jun 2025 12:30 PM IST
सार

11वीं एशियन अंडर-18 यूथ वुमन हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की आठ बेटियों को शामिल किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Sports Eight daughters of Himachal selected for India camp of handball competition to be held in China
हैंडबाल के इंडिया कैंप के लिए प्रदेश की आठ बेटियों का चयन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चीन में होने वाली 11वीं एशियन अंडर-18 यूथ वुमन हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए इंडिया कैंप में चुनी गई 28 खिलाड़ियों में हिमाचल से आठ महिलाओं को शामिल किया गया है। कैंप के बाद 18 महिला खिलाड़ियों का चयन होना है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए टीम 14 जुलाई को रवाना होगी।

विज्ञापन


गुजरात के गांधीनगर में राष्ट्रीय कैंप 13 जुलाई तक चलेगा। कैंप में देशभर की 70 महिला खिलाड़ियों में से 28 को चुना गया है। यहीं से टीम इंडिया को चुना जाएगा। हैंडबाल कोच स्नेहलता ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में गोलकीपर नेहा चौहान और काजल, लेफ्ट बैक शिवानी देवी, लेफ्ट विंग रिद्धिमा, राइट बैक मुस्कान, सेंटर बैक गरिमा, पीवोट कनिष्का और राइट विंग शिक्षा को शामिल किया गया है। शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी से तैयार हुई हैं।

विज्ञापन

स्नेहलता ने बताया कि कैंप के बाद चयनित 18 सदस्यीय टीम 14 जुलाई को चीन रवाना होगी। जहां 11वीं एशियन अंडर-18 यूथ वुमन हैंडबाल प्रतियोगिता होगी। इस दौरान टीम के साथ मुख्य कोच सचिन और कोच विनॉय, नवीन पुनिया और मनीषा राठौर भी रहेंगे। स्नेहलता ने कहा कि प्रदेश से एक साथ आठ खिलाड़ियों का कैंप के लिए चुना जाना गर्व का विषय है। उम्मीद है कि कैंप के बाद हिमाचल से गईं खिलाड़ी टीम इंडिया में भी स्थान बनाएंगी और प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन कर देश का नाम चमकाएंगी।

22 गज की पिच पर विपक्षी बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेर रहीं आठ साल की माधवी 
22 गज की पिच पर आठ साल की माधवी गिल्लियां बिखेर रही हैं। खास बात यह है कि माधवी यह प्रदर्शन अंडर-19 टीम के लिए कर रही हैं। इन दिनों अंडर-19 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। माधवी को चंबा जिले की टीम में बतौर तेज गेंदबाज जगह दी गई है। माधवी अपनी से दोगुना उम्र की क्रिकेटरों को टक्कर दे रही हैं। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली चंबा के चुराह क्षेत्र के थली गांव की माधवी ने पहले मुकाबले में लाहौल-स्पीति के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट लिए।

विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में मंडी के खिलाफ एक विकेट झटका। यह प्रतियोगिता चंडीगढ़ में खेली जा रही है। इस सत्र दोनों मुकाबलों में इनका प्रदर्शन सराहनीय रहा है। वहीं, आठ साल की माधवी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हैं। माधवी के पिता ध्यान सिंह केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक हैं। माधवी को क्रिकेट का जुनून है। पिता ने बेटी को बनीखेत स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सब सेंटर बनीखेत में प्रशिक्षण के लिए भेजा। माधवी ने यहां प्रशिक्षण हासिल किया और चयनकर्ताओं की नजर अपनी ओर खिंची। इधर, कोच अंतरिक्ष शर्मा ने बताया कि माधवी काफी मेहनत कर रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले मुकाबलों में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed