{"_id":"6a64c28b5a79c5f32200a16d","slug":"youth-nabbed-with-4-kg-of-cannabis-in-baddi-solan-news-c-176-1-ssml1044-174825-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी में 4 किलोग्राम गांजा के साथ युवक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी में 4 किलोग्राम गांजा के साथ युवक दबोचा
विज्ञापन
बद्दी पुलिस के स्पेशल सेल की कार्रवाई, चार
किलो से अधिक गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में अवैध नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल सेल-एक्स बद्दी की टीम ने एक युवक को 4.048 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने न्यू सब्जी मंडी के समीप हरि मोहन फैमिली ढाबा के बाहर सड़क किनारे खड़े एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पिट्ठू बैग से 4.048 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान पीयूष कुमार खरवार निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने बरामद गांजे को नियमानुसार कब्जे में लेकर सील कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।