फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Youth in ward five councilor by-election Including the elders came forward and voted

Solan News: वार्ड पांच पार्षद उपचुनाव में युवाओं समेत बुजुर्गों ने आगे बढ़कर किया मतदान

Sun, 29 Sep 2024 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 29 Sep 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Youth in ward five councilor by-election 

Including the elders came forward and voted
नगर निगम वार्ड पांच उपचुनाव में वोट डालने के बाद उंगली में लगी श्याही दिखते हुए। संवाद
पार्षद चुनने के लिए 765 वोटर ने किया मत प्रयोग
विज्ञापन

सेंट ल्यूक्स स्कूल में बनाए गए थे दो मतदान केंद्र
सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक हुआ मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम वार्ड पांच पार्षद पद के लिए रविवार को हुए उपचुनाव में युवाओं समेत बुजुर्गों ने आगे बढ़कर मतदान किया है। सुबह से ही युवा मतदाता वोट करने के लिए घरों से बाहर निकलें। वहीं, परिवारजन भी बुजुर्गों को लेकर मतदान के लिए केंद्र तक पहुंचे। वार्ड चुनाव में 765 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया है।
ऐसे में वार्ड में 66.9 फीसदी मतदान रहा। वोटिंग प्रक्रिया ईवीएम से करवाई गई। मतदान के लिए चुनाव आयोग की ओर से सेंट ल्यूक्स स्कूल में दो मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए सभी प्रकार की व्यवस्था की गई थी। मतदान प्रक्रिया सुबह 8:00 बजे शुरू हुई और शाम 4:00 बजे संपन्न हुई। मतदान के दौरान पहली बार मत करने आये मतदाता काफी खुश दिखाई दिए। इसके बाद ईवीएम को काउंटिंग हाल नगर निगम में ले जाया गया। जहां पर 5:30 बजे मतगणना शुरू हुई और शाम 6:00 बजे नतीजा सामने आया।
विज्ञापन

इनसेट
विकास करवाने वाले को दिया वोट
युवा मतदाता आरुषी गुप्ता और खुशी गोयल ने पहली बार मत का उपचुनाव के दौरान प्रयोग किया। इस दौरान दोनों युवा मतदाताओं ने कहा कि विकास करवाने वाले को वोट दिया है। उन्होंने कहा कि वार्ड का विकास जरूरी है क्योंकि यहीं पर छोटे-छोटे कार्य होते हैं। जिन्हें एक पार्षद बखूबी करवा सकता है। वहीं, बुजुर्ग मतदाता 77 वर्षीय विनोद बाला सूद ने भी मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
दिनभर फोन कॉल से बुलाए मतदाता
मतदान को लेकर दिनभर वार्ड से फोन कॉल के माध्यम से मतदाताओं को पार्टी कार्यकर्ता बुलाते दिखाई दिए। सुबह 11:00 बजे तक मात्र 250 वोट डाले गए थे। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने खूब दौड़ धूप की। वहीं, तेज धूप ढल जाने के बाद लोग मतदान के लिए पहुंचे और शाम तक मतदान 66.9 फीसदी हो गया।

नगर निगम वार्ड पांच उपचुनाव में वोट डालने के बाद उंगली में लगी श्याही दिखते हुए। संवाद

नगर निगम वार्ड पांच उपचुनाव में वोट डालने के बाद उंगली में लगी श्याही दिखते हुए। संवाद

नगर निगम वार्ड पांच उपचुनाव में वोट डालने के बाद उंगली में लगी श्याही दिखते हुए। संवाद

नगर निगम वार्ड पांच उपचुनाव में वोट डालने के बाद उंगली में लगी श्याही दिखते हुए। संवाद

नगर निगम वार्ड पांच उपचुनाव में वोट डालने के बाद उंगली में लगी श्याही दिखते हुए। संवाद

नगर निगम वार्ड पांच उपचुनाव में वोट डालने के बाद उंगली में लगी श्याही दिखते हुए। संवाद

नगर निगम वार्ड पांच उपचुनाव में वोट डालने के बाद उंगली में लगी श्याही दिखते हुए। संवाद

नगर निगम वार्ड पांच उपचुनाव में वोट डालने के बाद उंगली में लगी श्याही दिखते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed