{"_id":"66b20e7dc5918fdcfe07e4c6","slug":"youth-from-uttarakhand-arrested-with-banned-drugs-solan-news-c-176-1-ssml1041-126279-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: उत्तराखंड- देहरादून के लिए खबर\nप्रतिबंधित दवाओं के साथ उत्तराखंड का युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: उत्तराखंड- देहरादून के लिए खबर प्रतिबंधित दवाओं के साथ उत्तराखंड का युवक गिरफ्तार
Tue, 06 Aug 2024 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चंबाघाट के समीप सूचना पर की कार्रवाई
युवक की तलाशी लेने पर 380 प्रतिबंधित दवा पकड़ीं
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस ने चंबाघाट सब्जी मंडी के समीप उत्तराखंड के एक युवक से 380 प्रतिबंधित टेबलेट बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की है। पुलिस ने आरोपी को सब्जी मंडी के समीप गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे ड्रग निरीक्षक के हवाले कर दिया है।
पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस टीम चंबाघाट में एचआरटीसी वर्कशॉप के समीप गश्त पर थी। इस बीच सूचना मिली कि एक व्यक्ति नशीली गोलियों की तस्करी की फिराक में है। उस व्यक्ति को सब्जी मंडी की तरफ से चंबाघाट की तरफ जाते देखा गया है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं युवक पुलिस देखकर एक दम से घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। युवक की पहचान रमेश खन्ना निवासी गांव सावड़ा तहसील चकरोता जिला देहरादून उत्तराखंड के रूप में की है। तलाशी लेने पर आरोपी से 380 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट्स बरामद हुई हैं।
एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान आरोपी नशीली दवाओं के बारे में कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा सका है। आरोपी के पूर्व के आपराधिक रिकार्ड की भी पड़ताल की जा रही है।