फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Young generation does not know the history of Congress, running the party without training: Dr. Shandil

कांग्रेस का इतिहास नहीं जानती युवा पीढ़ी, बिना ट्रेनिंग के चला रहे पार्टी : डॉ. शांडिल

Sat, 10 Jan 2026 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Young generation does not know the history of Congress, running the party without training: Dr. Shandil
सोलन में जिलाध्यक्ष के कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : सुभाष तिराहे पर शुक्रवार को सुबह छाया घना कोहरा। संवाद
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष वर्माणी के पदभार ग्रहण समारोह में बोले स्वास्थ्य मंत्री
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को देख कहा कि कार्यक्रम में दिखाई दे रही शुद्ध सोने की झलक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुभाष वर्माणी के पदभार ग्रहण समारोह में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वर्तमान में बिना किसी प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) के चल रही है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को पार्टी के गौरवशाली इतिहास तक की जानकारी नहीं है। डॉ. शांडिल ने सेना और नर्सिंग स्टाफ का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह हर वर्क फोर्स को चलाने के लिए ट्रेनिंग अनिवार्य है, वैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी शिक्षित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, युवाओं को यह बताना जरूरी है कि कांग्रेस कैसे आगे बढ़ी और देश के लिए क्या कार्य किए। हालांकि, उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह को शुद्ध सोना करार दिया और उन्हें आगामी पंचायती राज चुनावों के लिए कमर कसने को कहा। मंत्री ने यह भी दावा किया कि 2027 के पहले हफ्ते तक प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक बदलाव दिखेगा। पदभार संभालते हुए जिलाध्यक्ष सुभाष वर्माणी ने अपने राजनीतिक सफर को याद किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा पीछे रहकर काम करना सीखा है और वे कार्यकर्ताओं को आगे रखेंगे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश का संविधान बदलने की कोशिश की जा रही है और आम आदमी की आवाज दबाई जा रही है। उन्होंने संगठन में एकजुटता का मंत्र दिया।

मेरे परिवार से कोई और नहीं बनेगा विधायक : हरदीप सिंह
नालागढ़ के विधायक बावा हरदीप सिंह ने राजनीति में परिवारवाद पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे अपने परिवार के लिए विरासत में राजनीति नहीं छोड़ेंगे। हरदीप ने कहा, अकसर लोग चाहते हैं कि विधायक का बेटा मंत्री बने, लेकिन मेरी सोच अलग है। मेरे परिवार से पहले कोई विधायक नहीं था और जब तक मैं हूं, मैं ही सेवा करूंगा।
विज्ञापन

लीडर पर बात आए तो ढाल बनें कार्यकर्ता : सुल्तानपुरी
कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि जब भी नेता पर कोई आंच आए, तो कार्यकर्ताओं को सबसे आगे खड़ा होना चाहिए। उन्होंने आगामी चुनावों के प्रति आगाह करते हुए कहा कि विरोधियों की ओर से षड्यंत्र रचे जा रहे हैं, जिनसे मिलकर लड़ना होगा। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए जिला स्तर पर बैठक का एक दिन तय करने का सुझाव भी दिया।

सोलन में जिलाध्यक्ष के कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद

सोलन में जिलाध्यक्ष के कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : सुभाष तिराहे पर शुक्रवार को सुबह छाया घना कोहरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed