{"_id":"62d6f075802feb3b9073fc0b","slug":"you-can-withdraw-money-from-yono-app-without-atm-card-solan-news-sml415743831","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना एटीएम कार्ड के योनो एप से निकाल सकते हैं पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना एटीएम कार्ड के योनो एप से निकाल सकते हैं पैसा
विज्ञापन
बद्दी में एसबीआई की कार्याशाला में उपस्थित निर्यातक और उद्योगपति। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। भारतीय स्टेट बैंक ने बीबीएन और परवाणू क्षेत्र के निर्यातकों और उद्योगपतियों के लिए बद्दी में कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में महाप्रबंधक ने बैंक की सेवाओं के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में एसबीआई के महाप्रबंधक अजय कुमार झा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों के लिए खास सेवा शुरू की है। इसके तहत योनो कैश एप के जरिए अब एटीएम से रकम निकालने के लिए एटीएम कार्ड की जरूरत नहीं रहेगी। देश में बिना कार्ड के रकम निकालने की सुविधा देना वाला स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पहला बैंक बन गया है।
इसके अतिरिक्त एसबीआई ने ग्राहकों के लिए बड़ी सुविधा शुरू की है। बिना ब्रांच गए व्हाट्सएप से बैंक के काम हो जाएंगे। कार्यशाला में मुद्रा के उतार-चढ़ाव से बचने के तरीकों के बारे भी जानकारी दी गई। बैठक में बद्दी और परवाणू के निर्यातकों और उद्योगपतियों ने समस्याएं भी बताईं। आंचलिक कार्यालय शिमला के उप महाप्रबंधक देवेंद्र संधू विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त स्थानीय प्रधान कार्यालय चंडीगढ़ के उप महाप्रबंधक ओपी चौधरी और कौशल किशोर सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक सोलन जवाहर कौल, एसएमई बद्दी के मुख्य प्रबंधक ऋषभ श्रीवास्तव, परवाणू मुख्य प्रबंधक संजय कुमार, फार्च्यूनर पैकेजिंग, लाइफ केयर न्यूरो प्राइवेट लिमिटेड समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।