फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   yamni become first in race

दौड़ स्पर्धा में यामिनी और बैग पैकिंग में प्रणव प्रथम

Mon, 20 Jun 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Mon, 20 Jun 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
yamni become first in race
दयानंद आदर्श विद्यालय दयोठी में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में नर्सरी कक्षा की यामिनी ने दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। - फोटो : अमर उजाला

दयानंद आदर्श विद्यालय दयोठी में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में नर्सरी कक्षा की यामिनी ने दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अरुणा और वंशिका दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। इसके साथ ही स्कूल द्वारा आयोजित बैग पैकिंग प्रतियोगिता में केजी कक्षा के प्रणव, दीपक और शुभम ने पहले तीन स्थान हासिल किए। स्कूल इंचार्ज फूलाधर ने बताया कि पहली कक्षा के लिए आयोजित स्पून रेस में दीया, जाहनवी और अनवेशा ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में जीत हासिल की। इसके साथ ही बटन अप शर्ट प्रतियोगिता में साक्षी, प्रियंका और सुर्यांश सुई धागा प्रतियोगिता में मीनाक्षी, अभय और सात्विक पहले, दूसरे तथा तीसरे नंबर पर रहे।

विज्ञापन


टू लैग रेस में विनीत प्रथम, चांदनी द्वितीय और साहिल तृतीय स्थान पर रहे। लेस अप प्रतियोगिता में महक, मन्नत और नंदिनी विजयी रही। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता के अंत में दयानंद और विवेकानंद सदन में रस्साकशी करवाई गई। इसमें दयानंद सदन की लड़कियों ने बाजी मारी। इस मौके पर बीना देवी, जगदीश, मीनाक्षी, उषा, दीपिका, सुनीता, निशा और सरिता समेत पूरा स्टाफ मौजूद रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed