फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Worship of Dev Vijeshwar and Dev Dayarash and Two day fair started with flag hoisting

Solan News: देव विजेश्वर और देव दयारश की पूजा और ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ दो दिवसीय मेला

Thu, 23 Nov 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 23 Nov 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Worship of Dev Vijeshwar and Dev Dayarash and

Two day fair started with flag hoisting
सोलन के चामत भड़ेच में मेले के दौरान सजाया गया देव दयारश मंदिर। संवाद
जिप सदस्य राजेंद्र सिंह ठाकुर ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत
विज्ञापन

मेले में लड़कियों की कबड्डी रही आकर्षण का केंद्र, खूब लूटी वाहवाही
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ग्राम पंचायत चामत-भड़ेच में दो दिवसीय देव विजेश्वर देवठन मेला वीरवार से शुरू हो गया। मेले के शुभारंभ पर देव विजेश्वर और देव दयारश की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद ध्वजारोहण किया गया। मेले में कबड्डी, रस्साकशी, कुश्ती व स्कूली बच्चों की खेल प्रतियोगिताएं हुईं। मेले के पहले दिन जिला परिषद सदस्य राजेंद्र सिंह ठाकुर (रंजू) ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
मेले में करीब एक दर्जन कबड्डी की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें पुरुष कबड्डी विजेता टीम को 15 हजार रुपये व उप विजेता को 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रथम दिन देव पूजन के बाद स्कूली बच्चों के खेल और कबड्डी प्रतियोगिता भी शुरु हुईं। इस बार मेले में कबड्डी प्रतियोगिता मैट पर करवाई जा रही हैं, जिससे खिलाडिय़ों को चोट लगने का खतरा न रहे। इससे खिलाडिय़ों में अधिक उत्साह है। प्रथम दिन का मुख्य आकर्षण लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता रही। लड़कों की जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया व फाइनल मुकाबला देवठी व चामत भड़ेच के बीच हुआ। इसमें चामत-भड़ेच की टीम ने जीत हासिल की। लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में 3 टीमें सोलन, नौणी और गोयला ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला सोलन और गोयला के बीच खेला गया। इसमें सोलन की टीम ने 39-22 के स्कोर से जीती। विजेता टीम को 3100 रुपये, उप विजेता को 2100 रुपये जबकि तीसरे स्थान पर रही नौणी की टीम को 1100 रुपये नकद पुरस्कार राशि और ट्राॅफियां प्रदान की गई। इसके अलावा बेस्ट रेडर व बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि राजेंद्र सिंह ठाकुर ने सभी क्षेत्रवासियों को देवठन मेले की शुभकामनाएं दीं और खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने खिलाडिय़ों से कहा कि किसी भी खेल में खेल भावना बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने शशल गांव में जोहड़ के निर्माण के लिए 3 लाख रुपये और शांगड़ी गांव में रास्ते में टाइलें लगाने के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी वह हर समय क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास करते रहेंगे।

सोलन के चामत भड़ेच में मेले के दौरान सजाया गया देव दयारश मंदिर। संवाद

सोलन के चामत भड़ेच में मेले के दौरान सजाया गया देव दयारश मंदिर। संवाद

सोलन के चामत भड़ेच में मेले के दौरान सजाया गया देव दयारश मंदिर। संवाद

सोलन के चामत भड़ेच में मेले के दौरान सजाया गया देव दयारश मंदिर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed