फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Worker dies due to tire burst in private workshop

Solan News: निजी वर्कशॉप में टायर फटने से कामगार की मौत

Sun, 25 Feb 2024 06:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 25 Feb 2024 06:43 PM IST
विज्ञापन
दाड़लाघाट के सुल्ली बटेड़ स्थित टायर वर्कशॉप में हुआ हादसा
विज्ञापन


घायल को पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

पुलिस को दी सूचना, शव कब्जे में लेकर जांच की शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी

दाड़लाघाट(सोलन)। दाड़लाघाट के सुल्ली बटेड़ में एक निजी टायर वर्कशॉप प्लांट में कार्य कर रहे एक कामगार की टायर फटने से मौत हो गई है। हादसा उस समय पेश आया जब कर्मी में टायर में हवा भर रहा था। प्रारंभिक जांच में हादसा हवा का अधिक दबाव होने से टायर फटना बताया जा रहा है। घायल को ईएसआई अस्पताल दाड़लाघाट लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस जानकारी के अनुसार 47 वर्षीय राज कुमार पुत्र देवनु राम गांव पारनु दाड़लाघाट के सुल्ली बटेड़ में टायर वर्कशॉप प्लांट में काम करता था। रविवार को जब वह टायर में हवा भर रहा था तो अचानक से टायर हवा के दबाव से फट गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों ने कामगारों को घायल अवस्था में ईएसआई अस्पताल दाड़लाघाट पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़़लाघाट संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed