फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   worker died due to electric shock

Solan News: अचार बनाने वाली कंपनी में करंट लगने से कामगार की मौत

Tue, 25 Jun 2024 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
कंपनी में रखे टेबल पर दौड़ा करंट, महिला घायल
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बदाऊं का रहने वाला था अर्जुन
पुलिस ने कंपनी के खिलाफ मामला किया दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के गोल जमाला में अचार बनाने वाली कंपनी में एक कामगार की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे में एक महिला भी घायल हुई है। घायल महिला को नालागढ़ अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
उत्तर प्रदेश के बदाऊं जिले के बिलसी तहसील के बिलसी गांव का 21 वर्षीय अर्जुन पुत्र गोवर्धन गोल जमाला में अचार बनाने वाली कंपनी में कार्य करता था। ड्यूटी के दौरान अचानक कंपनी में रखे एक टेबल में करंट दौड़ गया। जैसे ही कामगार का हाथ टेबल पर लगने से करंट लग गया। उसके साथ एक महिला को भी करंट का झटका लगा। युवक अर्जुन और महिला को नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला का इलाज जारी है।
विज्ञापन

मृतक की बहन ने बताया कि वह भी उसी कंपनी में काम करती है। आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधकों ने दबाव बनाया कि पुलिस के सामने यह कहना कि उसे घर में करंट लगा है। पहले तो मृतक की बहन ने पुलिस को यही बयान दिया लेकिन परिजनों ने जब हंगामा किया तो पुलिस ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की। उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने कंपनी के संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed