फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Work went on at Tambumod at night, seven Highway closed for hours, traffic diverted

Solan News: तंबूमोड़ पर रात को चला काम, सात घंटे बंद रहा हाईवे, ट्रैफिक डायवर्ट

Sat, 15 Jul 2023 07:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 15 Jul 2023 07:43 PM IST
विज्ञापन
Work went on at Tambumod at night, seven

Highway closed for hours, traffic diverted
सिविल अस्पताल चायल की पहाड़ी पर भूस्खलन के बाद भवन खतरे में। संवाद
दूध, ब्रेड़ और अखबार की सप्लाई भी तीन घंटा पहुंची लेट
विज्ञापन

अर्की के बखालग में सड़क पर आ गिरी विशालकाय चट्टान, भवन क्षतिग्रस्त
जिले में 15 सड़कें, 10 ट्रांसफार्मर और 40 पेयजल स्कीमें अभी भी ठप
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच परवाणू से धर्मपुर तक शुक्रवार रात 9 बजे से शनिवार सुबह 4 बजे तक बंद रहा। इससे शनिवार को दूध, ब्रेड समेत अन्य दैनिक उपभोग वस्तु लाने वाली गाड़ियां तीन घंटा देरी से पहुंची। वहीं अखबार के वाहन भी करीब सुबह 7 बजे धर्मपुर पहुंचे। वहीं सात घंटे तक हाईवे को बंद करने के बाद तंबूमोड़ में मलबा हटाने का कार्य किया गया। हालांकि जिस दौरान हाईवे बंद किया उस समय वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ दिया गया। रात भर फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी के लोग और पुलिस कर्मचारी सड़क पर रहे। वहीं शनिवार को धर्मपुर में हुई बारिश के बाद कई जगह पर पहाड़ियों से मलबा सड़क पर आया। वहीं अर्की के बखालग में सुबह सड़क पर विशालकाय चट्टान आफत बनकर आ गिरी। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। यहां पर अर्की-भराड़ीघाट सड़क पर आवाजाही पर ब्रेक लग गया। चायल के सिविल अस्पताल के भवन में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई है।
तीन दिन मूसलाधार बारिश के बाद अभी भी नुकसान के मामले सामने आ रहे हैं। इससे लोग डर के साये में हैं। पहाड़ियों से लगातार मलबा और पत्थर सड़क पर गिर रहा है। वहीं जिले में अभी तक लोक निर्माण विभाग की 15 छोटी-बड़ी सड़कें बंद पड़ी हैं। वहीं करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया है। जल शक्ति विभाग की 40 सिंचाई एवं पेयजल योजनाएं ठप पड़ी हैं। जिन्हें शीघ्र शुरू करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इससे 7000 की आबादी को कई दिनों से पेयजल सप्लाई नहीं मिली है। इसके अलावा विद्युत बोर्ड के 10 ट्रांसफार्मर बंद है। इससे 3000 की आबादी को छह दिनों से बिजली आने का इंतजार कर रहे हैं। जिले में किसानों को भी लाखों रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन

इनसेट
सिविल अस्पताल भवन के नीचे भूस्खलन, पड़ीं दरारें
चायल (सोलन)। ग्राम पंचायत चायल के सिविल अस्पताल का भवन कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकता है। इस भवन में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। इस पुराने भवन के नीचे से जमीन भी खिसक गई है। वहीं अस्पताल भवन के ऊपर पेड़ गिरने की भी आशंका है। अस्पताल से नौ ग्राम पंचायतों को लाभ मिलता है। ग्राम पंचायत चायल के उपप्रधान पंकज वर्मा, टैक्सी यूनियन चायल के प्रधान प्रदीप शर्मा और व्यापार मंडल के प्रधान इंद्र वर्मा ने ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया है कि इस भवन को असुरक्षित घोषित करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश जारी करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सुक्कीजोहड़ी से गढख़ल संपर्क सड़क भी धंसी
धर्मपुर(सोलन)। पर्यटन क्षेत्र कसौली को जाने वाली मुख्य सड़क धंस जाने के बाद अब सुक्की जोहड़ी से गढख़ल संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां पर सड़क धंसना शुरू हो गई है। इसके बाद बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। हालांकि लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए बस चालकों ने ढहे हिस्से के दूसरी ओर बस लगा दी है। जिससे सोलन और कसौली की ओर से आने वाले लोगों को ढहे हिस्से से पहले उतर कर पैदल सफर कर दूसरी ओर जा रहे हैं। वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने वन अधिकारी धर्मपुर केवल पुंडीर की अगुवाई में टीम ने मौके का दौरा किया। संवाद

इनसेट
चम्मों के छंदों गांव में दो भाईयों के उजड़े आशियानें
सोलन। विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत चम्मों के गांव छंदों में दो परिवारों पर कुदरत का कहर बरसने से आशियाने उजड़ गए। छंदों गांव में रहने वाले दो भाइयों देवीदयाल और हरीश कुमार के घरों के ऊपर भारी मलबा आ गया। जिससे घरों में दरारें आ गई। देवीदयाल ने बताया कि बड़ी मुश्किल से सब्जियां बेच व मजदूरी कर मकान बनाए थे जो भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। वहीं खेती करने की लगभग 10 बीघा जमीन भी बह गई है। अब गुजारे व बच्चों के भविष्य पर चिंता हो रही है। हैरत की बात तो यह है कि अभी तक इस गांव में प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी नहीं आया है। वहीं यहां पर रास्तें भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

सिविल अस्पताल चायल की पहाड़ी पर भूस्खलन के बाद भवन खतरे में। संवाद

सिविल अस्पताल चायल की पहाड़ी पर भूस्खलन के बाद भवन खतरे में। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed