फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Work of Himuda Colony being built worth Rs 100 crore started in Dharampur

Solan News: धर्मपुर में शुरू हुआ 100 करोड़ से बन रही हिमुडा कॉलोनी का कार्य

Wed, 03 Jan 2024 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 03 Jan 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Work of Himuda Colony being built worth Rs 100 crore started in Dharampur
धर्मपुर मे हिमुडा द्वारा बनाई जा रही आवासीय कॉलोनी। संवाद
हिमुडा 136 फ्लैट व 80 प्लॉट बनाएगा कॉलोनी में
विज्ञापन

आगामी छह माह में प्लॉट को आवंटित करने का रखा लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर(सोलन)। जिले के धर्मपुर में हिमुडा द्वारा लगभग 100 करोड़ की लागत से आवासीय कॉलोनी का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसका कार्य अब हिमुडा ने शुरू करवा दिया है। हिमुडा की ओर से आवासीय कॉलोनी का निर्माण करने के लिए सड़क का निर्माण, सीवरेज लाइन, पानी के लिए स्टोरेज टैंक व डंगे लगाने का काम शुरू करवा दिया गया है।
देशभर के लोगों ने इस कॉलोनी में प्लाॅट व फ्लैट लेने के लिए आवेदन किया है। कॉलोनी में बने सभी प्लाॅट बिक चुके हैं, लेकिन बाहरी राज्य के लोग अभी भी आवेदन के लिए पूछताछ कर रहे हैं। हिमुडा की कॉलोनी धर्मपुर के मुख्य बाजार से लगभग दो किमी दूर पठिया व बसावल गांव में बन रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हिमुडा मंडल परवाणू की देखरेख में चलने वाले निर्माण कार्य के लिए लगभग 11 करोड़ की लागत से डेवलपमेंट, सड़क, सीवरेज, पानी का टैंक, प्रवेश द्वार पर लगने वाला मुख्य गेट का ऑनलाइन टेंडर लगा दिया गया था। इस कॉलोनी पर करोड़ों रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस कॉलोनी में 136 फ्लैट व 80 प्लॉट बनाए जाएंगे। कॉलोनी के बनने से चंडीगढ, हरियाणा, पंजाब के लोगों को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, धर्मपुर कॉलोनी के सहायक अभियंता मनोज शर्मा ने बताया कि धर्मपुर कॉलोनी का निर्माण युद्धस्तर पर किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि कॉलोनी में लगभग छह माह के बाद प्लाॅट मालिक अपने प्लाट पर भवन बना सकेंगे। ठेकेदार को जल्द काम पूरा करने के लिए आदेश दिए गए हैं। वहीं हिमुडा मंडल परवाणू के अधिशाषी अभियंता गिरीश शर्मा ने बताया की धर्मपुर कॉलोनी हिमुडा का काम प्राथमिकता पर शुरू कर दिया गया है। जल्द ही यहां पर उपभोक्ताओं को प्लाॅट मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed